डबल डेकर बस में महिला के साथ दुष्कर्म, 40 यात्री थे सवार

डबल डेकर बस में महिला के साथ दुष्कर्म, 40 यात्री थे सवार

लखनऊ: यूपी में कोरोनाकाल के दौरान भी जुर्म चरम पर है। लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस (rape in double decker bus ) में कंडक्टर द्वारा एक महिला से दुष्कर्म (rape) का मामला सामने आया है। यह मामला मथुरा (mathura rape) के मांट इलाके की बताई जा रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कंडक्टर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

बस में 40 यात्री थे मौजूद

घटना के दौरान बस में करीब 40 यात्री मौजूद थे। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि जब बस मांट टोल पर रुकी तब महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उससे पूछा गया तो उसने दुष्कर्म की बात बताई, जिसे सुनने के बाद सभी यात्रियों के होश उड़ गए।

इसे भी पढ़ें-Parents की मांग को लेकर सख्त हुए सीएम शिवराज, कलेक्टर को दिए ये निर्देश

इसके बाद महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को फोनकर दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कंडक्टर को अपने गिरफ्त में ले लिया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला दिल्ली की रहले वाली है, जो डबल डेकर बस में लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान तड़के सुबह मांट के पास चलती बस में कंडक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article