Advertisment

ट्रेन के डिब्बों के साइड में क्यों लगी होती है यह स्टीयरिंग, क्या होता है इसका काम

author-image
deepak
ट्रेन के डिब्बों के साइड में क्यों लगी होती है यह स्टीयरिंग, क्या होता है इसका काम

Goods Train Fact : रेलगाड़ी तो हम सभी ने देखी है। आपने रेलगाड़ी में सफर भी किया होगा। वही एक रेलगाड़ी सामान ले जाने वाली भी होती है जिसे हम मालगाड़ी कहते है। यात्री ट्रेनों में कम से कम 24 डिब्बे होते है, तो वही मालगाड़ियों में कम से कम 50 से अधिक डिब्बे होते है। अगल—अलग सामान के लिए अगल अगल मालगाड़ियां होती है। आपने देखा होगा की कई मालगाड़ियों के डिब्बों की साइट में एक स्टेयरिंग जैसा कुछ लगा होता है। इसे क्यों लगाया जाता है, इसका क्या काम है? यह बहुत ही कम लोगों को पता होता है।

Advertisment

publive-image

लोग समझते है स्टेफनी

कई लोग इस स्टे​यरिंग को स्टेफनी समझते है। यह गोल नुमा पहिया कभी जमीन को नहीं छूटा और ना ही पटरी पर किसी दूसरी ​पहिए के पास लगा होता है, लेकिन कई लोग इसे स्टेफनी समझते है, पर ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, शुरुआत मालगाड़ी की बोगियों में ऐसा कोई भी चक्का नहीं लगाया जाता था। जिसके कारण रेलवे को एक बड़ी टेक्निकल प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता था। मालगाड़ी या कोई भी ट्रेन हो उसे हमेशा समतल स्थान पर ही पार्क किया जा सकता था। तब किसी चढ़ाई या ढलान जैसी जगह पर मालगाड़ी को रोकना खतरे से खाली नहीं होता था। ऐसी जगहों पर सामान से भरे हुए मालगाड़ी के डिब्बों रोकना बहुत मुश्किल होता था।

इसलिए लगा होता है यह पहिया

रेलवे ने इस समस्या को दूर करने के लिए मालगाड़ी की हर बोगी में एक गोल नुमा चक्का लगा दिया। असल में यह गाड़ी का पहिया नहीं बल्कि एक लीवर होता है जो हैंडब्रेक की तरह काम करता है। अगर कभी मालगाड़ी को किसी चढ़ाई या ढलान पर रोकना पड़े तो इस चक्के को घुमा दिया जाता है। इससे बोगी के सारे पहिए जाम हो जाते हैं और मालगाड़ी किसी भी जगह पर आसानी से खड़ी हो जाती है।

रेलवे मालगाड़ी भारतीय रेलवे ट्रेन तथ्य ट्रेन के डिब्बे vasuki goods train 500 trucks Trains train pack train ke facts train ka amazing facts train facts video train facts shorts train facts in hindi Train facts train fact train coaches train accident today cctv train steering wheel in goods train railway goods train create history railway goods train railway mauritania train longest goods train in india longest goods train indian railways vasuki goods train indian railways longest goods train Indian Railways goods train goods Facts factorio trains brake van in goods train
Advertisment
चैनल से जुड़ें