Advertisment

गड़करी और शिवराज करेंगे मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी सुरंग का लोकार्पण

author-image
deepak
गड़करी और शिवराज करेंगे मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी सुरंग का लोकार्पण

Rewa-Sidhi Tunnel : मध्यप्रदेश एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। प्रदेश की सबसे बड़ी सुरंग (Rewa-Sidhi Tunnel) बनकर तैयार हो चुकी है, जल्द ही इसका लोकापर्ण प्रदेश के मुखिया और केंन्द्री सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करने वाले हैं। जानकारी के अनुसार रीवा से सीधी (Rewa-Sidhi Tunnel)  के बीच बनाई गई प्रदेश की सबसे बड़ी सुरंग सड़क (Rewa-Sidhi Tunnel) का लोकापर्ण दिसंबर के पहले सप्ताह में किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस सुरंग सड़क (Rewa-Sidhi Tunnel)  का निर्माण 18 दिसंबर 2018 में शुरू किया गया था जो साल 2023 मार्च तक होना था, लेकिन इसे 6 महीने पहले ही पूरा कर लिया गया।

Advertisment

मध्यप्रदेश में यह पहल और सबसे बड़ी सुरंग सड़क (Rewa-Sidhi Tunnel)  होगी, सुरंग के परीक्षण के लिए बीते कुछ दिनों से वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा इसका निर्माण 1004 करोड रुपए की लागत से किया गया है यह सुरंग नेशनल हाईवे (Rewa-Sidhi Tunnel)  नंबर 75ई में मोहनिया घाटी में बनाई गई है। इस सुरंग सड़क के निर्माण से रीवा और सीधी (Rewa-Sidhi Tunnel)  के बीच में 7 किलोमीटर की दूरी घट गई है। सुरंग बन जाने से घाटी के ऊपर से आवागमन लगभग बंद हो जाएगा और घाटी में रहने वाले वन्यजीव आराम से विचरण कर सकेंगे।

मोनिया घाटी में बनाई गई सुरंग की कुल लंबाई 2280 मीटर है। इसमें तीन आने और तीन जाने के रास्ते यानि कुल 6 लेन है। सुरंग के साथ-साथ घाटी से लेकर चुरहट तक 15.7 किलोमीटर की फोरलेन बाईपास सड़क का भी निर्माण किया गया है। इसके अलावा विशिष्ट व्यक्तियों के आवागमन के लिए दो हेलीपैड भी बनाए जाएंगे।

सीधी न्यूज शिवराज सिंह चौहान रीवा समाचार प्रदेश की सबसे बड़ी सुरंग नितिन गडकरी एमपी न्यूज Union Minister Nitin Gadkari tunnel road rewa sidhi state's biggest tunnel shivraj singh chauhan Rewa NEWS nitin gadkari MP news inaugurate biggest tunnel road Gadkari and cm Shivraj direct news
Advertisment
चैनल से जुड़ें