Advertisment

गुजरात-हिमाचल हारने के बाद भी केजरीवाल ने बना डाला रिकॉर्ड

author-image
deepak
गुजरात-हिमाचल हारने के बाद भी केजरीवाल ने बना डाला रिकॉर्ड

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने दो दिन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भले ही आप पार्टी गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पीछे चल रही हो, लेकिन दोनों ही राज्य में उनकी हार तो पक्की हो गई है, लेकिन इसी बीच केजरीवाल ने एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है। दरअसल, आप ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया है। जिसके बाद देश में राष्ट्रीय दलों की संख्या बढ़कर नौ हो जाएगी।

Advertisment

दरअसल, केजरीवाल की पार्टी ने गुजरात चुनावों में 13 फीसदी वोट हासिल कर लिए हैं। जिसके बाद से आप पार्टी गुजरात में क्षेत्रिय पार्टी और राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। चुनाव आयोग जल्द ही इसका ऐलान कर सकता है। वहीं एक दिन पहले आम आदमी पार्टी को दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी जीत हासिल हुई है। आप को निगम चुनाव में 134 सीटे मिली है। वही भाजपा ने 104, जबकि कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है।

देश में 9 बड़ी पार्टियां

चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी, तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई, सीपीआईएम और एनपीपी राष्ट्रीय पार्टी हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली, पंजाब और गोवा में राज्य स्तर की पार्टी यानी क्षेत्रीय दल का दर्जा हासिल कर चुकी है। किसी भी दल को राष्ट्रीय दल की पार्टी बनने के लिए किसी भी चार राज्यों में क्षेत्रीय दल का दर्जा प्राप्त करना होता है। वही तीन राज्यों को मिलाकर लोकसभा की तीन फीसदी सीटों पर जीत हासिल करनी होती है। इसके अलावा संसदीय या विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में 6 फीसदी वोट प्राप्त किए हों।

Aam Aadmi Party Aam Aadmi Party Punjab bhartiya janata party national news video aam aadmi party national party aam admi party national party aap in national politics aap national force aap national party aap national party or not aap national party status is aap a national party is aap a national party now is aap a regional party or national party nataional party critera national party recognition of national party in india what is national party
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें