Advertisment

गीता है छत्तीसगढ़िया? DIG हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया

author-image
Bansal news
गीता है छत्तीसगढ़िया? DIG हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया

इंदौर. पाकिस्तान से भारत लौटी मूक बधिर गीता क्या छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। गीता से बातचीत के आधार पर ऐसा ही अंदाजा लगाया जा रहा है। दरअसल, शुक्रवार को गीता ने आनंद मूक बधिर संस्थान के संचालक ज्ञानेंद्र पुरोहित के साथ डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक ये मुलाकात चली।

Advertisment

डीआईजी ने गीता से कई सवाल पूछे जिनका जवाब साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट ज्ञानेंद्र पुरोहित ने ट्रांसलेट किया। इस बातचीत के आधार पर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि गीता दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाके की हो सकती है और अब पुलिस इस दिशा में कोई कारगर कदम उठाने की तैयारी में है।

आपको बता दें कि गीता वो लड़की है जो पांच साल पहले तत्कालीन विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की पहल पर पाकिस्तान से वापस भारत लौटी थी। उसे इंदौर के मूक बधिर संस्थान में रखा गया था। कुछ दिनों पहले गीता आनंद मूक बधिर संस्थान पहुंची है जहां उससे ज्ञानेंद्र पुरोहित लगातार बातचीत कर रहे हैं।

पिछले दिनों गीता ने एक पेंटिंग भी बनाई थी, जिसमें उसने उन तमाम बातों का जिक्र किया जो उसके आसपास उसने बचपन में देखी थी। जैसे मंदिर, नदी, खेत। अबतक गीता के माता-पिता का पता नहीं चल पाया है, ऐसे में इंदौर पुलिस ने भी अपनी तरफ से एक सकारात्मक पहल शुरू की है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें