/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/CMHO.jpg)
कोरोना वायरस के मामले भोपाल में बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच चुका है, वहीं अब तक 269 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा शुक्रवार को भी कोरोना के 190 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं शुक्रवार को कोरोना के कारण छतरपुर के पूर्व मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ( CMHO ) वीएस वाजपेयी की मौत हो गई।
पूर्व मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ( CMHO ) वीएस वाजपेयी को 27 अगस्त को छतरपुर से भोपाल के निकले थे और रास्ते में ही सागर में उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी जांच करवाई गई जिसमें वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इलाज के लिए उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us