Advertisment

कैसी है तिहाड़ जेल, कैदियों को मिलती हैं ये सुविधाएं, जानिए तिहाड़ की कहानी

author-image
deepak
कैसी है तिहाड़ जेल, कैदियों को मिलती हैं ये सुविधाएं, जानिए तिहाड़ की कहानी

Tihar Jail : इन दिनों तिहाड़ जेल की काफी चर्चा हो रही है। क्योंकि केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंन्द्र जैन और श्रद्धा मर्डर मामले का आरोपी आफताब जेल में सजा काट रहे है। आफताब और सत्येंन्द्र जैन के तिहाड़ के वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने हुए है। वीडियो को लेकर तिहाड़ जेल से जुड़े कई सवाल लोग पूछने लगे है। कई लोगों का सवाल है कि आखिर तिहाड़ जेल में कैदी को कैसे रखा हाता है, उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती है, तिहाड़ जेल में कितने कैदी रह सकते है।

Advertisment

कैसी है तिहाड़ जेल?

सबसे पहले तो आपको बता दें कि तिहाड़ जेल दुनिया की सबसे बड़ जेलों में आता है। यह भारत की सबसे बड़ी जेल है। तिहाड़ जेल 9 सेंट्रल जेल में बंटा हुआ है, और हर जेल में अलग अलग कैदी को रखा जाता है। कैदियों का बंटवारा उनके नाम, आरोप और लिंग के हिसाब से होता है। तिहाड़ जेल करीब 400 एकड़ में फैला हुआ है। तिहाड़ जेल में भारत की कई बड़ी हस्तियां जेल की हवा खा चुकी है। दिल्ली में तीन कारागार हैं, जिनमें तिहाड़, रोहिणी और मंडोली शामिल है।

कैसे होता है कैदियों का बंटवारा?

जेल नंबर-1 में उन कैदियों को रखा जाता है, जिनका नाम एस और बॉय एल्फाबेट से शुरू हो जाता है। जेल नंबर-2 में 10 साल या उससे ज्यादा की सजा वाले कैदियों को रखा जाता है। जेल नंबर-3 में उन कैदियों को रखा जाता है, जिनका नाम ठ, ट, ब्, क्, म्, थ् और ळ से शुरू होता है। जेल नंबर-4 में उन कैदियों को रखा जाता है, जिनका नाम ए और आर से शुरू होता है। इसके साथ ही अलग अलग एल्फाबेट से साथ कैदियों को बांटा जाता है। जेल नंबर-5 में 10 साल से कम सजा वाले कैदी रखे जाते हैं। जेल नंबर-7 में महिलाओं को रखा जाता है। ऐसे ही हर जेल के हिसाब से कैदियों को बांटा गया है.।

कैदियों को मिलती हैं ये सुविधाएं

तिहाड़ जेल में कैदियों की हेल्थ का विशेष ध्यान रखा जाता है, इसके लिए 100 डॉक्टर हमेशा तैनात रहते है। इसके अलावा 71 नर्सिंग स्टाफ भी होता है। तिहाड़ जेल में 120 बेड का एक अस्पताल भी है। कैदियों को उनसे मिलने आने वाले लोगों के लिए मुलाकात की व्यवस्था की गई है। मुलाकात में समय तय किया जाता है। कैदियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाता है। कैदियों को साफ खाना दिया जाता है। कैदियों को एनजीओ की मदद से शिक्षा, धर्म का ज्ञान दिया जाता है। इसके अलावा मुफ्त कानूनी जानकारी भी दी जाती है। तिहाड़ जेल में कैदियों के लिए कोर्ट की कार्यवाही के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की भी व्यवस्था की गई है।

Advertisment
तिहाड़ जेल का वीडियो तिहाड़ जेल tihar jail viral video tihar jail vira video tihar jail video tihar jail undertrial tihar jail news tihar jail mein aftab tihar jail life tihar jail latest video tihar jail inside video tihar jail inmates dead tihar jail inmates tihar jail incident tihar jail facts Tihar Jail Delhi tihar jail authorities Tihar Jail tihar satyender jain tihar jail satyendar jain tihar jail delhi tihar jail aftab tihar jail aftab in tihar jail
Advertisment
चैनल से जुड़ें