Advertisment

कृष्ण जन्माष्टमी आज, ऐसे सजाएं अपने कान्हा और उनका झूला

author-image
Bansal News
कृष्ण जन्माष्टमी आज, ऐसे सजाएं अपने कान्हा और उनका झूला

भोपाल: इस साल कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) दो दिन 11 अगस्त और 12 अगस्त को मनाई जा रही है। इस दिन कृष्ण भक्त दिन भर व्रत रखते हैं और रात को 12 बजे कृष्ण जी की पूजा व आरती कर उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाते हैं। इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ थी इसलिए हर साल कृष्ण भक्त उनके जन्मोत्सव की धूमधाम से मनाई जाती है जन्माष्टमी।

Advertisment
सभी कृष्ण भक्त अपने घरों में कान्हा जी को सजाते हैं। अगर आप भी अपने कान्हा जी को सजाना चाहते हैं तो बहुत कम सामग्रियों से हम अपने कान्हा जी को सजा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे सजाएं अपने कान्हा...
झूला सजाने के लिए इन सामग्रियों का करें उपयोग
अगर आप चाहें तो बाजार से झूला खरीदकर ला सकते हैं। इसके बाद आप कान्हा के झूले को फूलों की लड़ों से सजा सकते हैं और इसके बाद झूले में लाल रेशमी कपड़ा बिछाकर फूलों, लाल मखमल या रेशमी कपड़ा, झूला, कान्हा जी का स्थान (कुर्सी), स्थान पर रखने के लिए लाल छोटा तकिया या गद्दा और झूला सजाने के लिए लेस या झालर लेकर आएं।
ऐसे सजाएं कान्हा का झूला 
कान्हा का झूला सजाने के लिए बाजार से एक झूला लेकर आएं और झूले के बाहरी कोनों पर झालर या लेस लगाएं। लेस लगाने के बाद अब झूले में लाल मखमल या रेशमी कपड़ा बिछाएं और झूले में चारों तरफ फूल फैला दें इसके बाद कान्हा जी का स्थान रखें। इसके बाद कान्हा को तैयार करके झूले में बैठा दें।
अपने कान्हा को इस तरह सजाएं  
1. सबसे पहले कान्हा जी को सुंदर ड्रेस पहनाएं।
2. अब उन्हें सिर पर पगड़ी पहनाएं और उसमें मोर पंख लगाएं।
3. कान्हा जी के हाथों में कड़े डालें और पैरों में पजेब पहनाएं।
4. अब ठाकुर जी को माला पहनाएं।
5. उनके हाथों में बांसुरी लगाएं।
6. चाहें तो ठाकुर जी के माथे पर टीका और आंखों में काजल भी लगा सकते हैं।
Advertisment
चैनल से जुड़ें