Advertisment

कमलनाथ-शिवराज की मीटिंग, राहुल की यात्रा पर लिया बड़ा फैसला!

author-image
deepak
कमलनाथ-शिवराज की मीटिंग, राहुल की यात्रा पर लिया बड़ा फैसला!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है। जल्द ही राहुल गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश पहुंचने वाली है। राहुल की यात्रा 20 नवंबर को प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी। यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पूरी तैयारियां कर ली है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

Advertisment

जानकारी के अनुसार तीनों नेताओं के बीच भारत जोड़ो यात्रा को लेकर करीब 40 मिनट तक चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में कमलनाथ ने सीएम शिवराज से प्रशासनिक व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बात कही जिस पर सीएम शिवराज सिंह ने दोनों नेताओं को यात्रा को लेकर आश्वासन दिया है। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी ने हमें आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि सुरक्षा, बिजली, सफाई समेत सभी प्रशासनिक व्यवस्था के लिए निर्देश देंगे। प्रदेश सरकार से जो होगा वह हर संभव मदद करेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बीते शुक्रवार को यात्रा संबंधित जिम्मेदारियों का बंटवारा किया था। कमलनाथ ने यात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह को दी है। जबकि भोजन का व्यवस्था विधायक संजय शुक्ला करेंगे। वहीं प्रशासन, सुरक्षा और पुलिस समन्वय डॉ गोविंद सिंह करेंगे। स्वागत कार्यक्रम का प्रभारी अरुण यादव को बनाया गया है। जबकि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को उप-यात्रा का समन्वयक बनाया गया है।

kamal nath news kamal nath Kamal Nath Latest News CM Kamal Nath Bharat Jodo Yatra bharat jodo yatra congress bharat jodo yatra in india bharat jodo yatra kya hai bharat jodo yatra news bharat jodo yatra route bharat jodo yatra route map bharat jodo yatra sonia gandhi bharat jodo’ padyatra congress bharat jodo yatra congress party bharat jodo yatra rahul gandhi bharat jodo yatra rahul gandhi's bharat jodo yatra bharat jodo yatra live kamal nath interview bharat jodo yatra rahul gandhi bharat jodo yatra today bharat jodo yatra anthem kamal nath and shivraj chouhan meet kamal nath meets cm shivraj chouhan kamal nath meets shivraj chouhan kamal nath shivraj chouhan kamal nath shivraj singh kamal nath to meet shivraj kamal nath ले रहे मैराथन meeting mp cm shivraj singh chouhan vs kamal nath shivraj singh chouhan on kamal nath shivraj singh kamal nath shivraj singh on kamal nath shivraj singh vs kamal nath
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें