Advertisment

कमलनाथ बोले, भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी झूठ बोलना सीखा दिया

author-image
Bansal News
Kamal Nath Big Statement : राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर कमलनाथ ने दिया बड़ा बयान, MP में ही सक्रिय राजनीति करेंगे PCC चीफ

भोपाल। बीजेपी लगातार पीसीसी चीफ कमलनाथ पर निशाना साध रही है और अब बीजेपी के वार पर कमलनाथ ने पलटवार किया। किसान कर्जमाफी को लेकर कमलनाथ ने कहा कि विधानसभा में सच आ गया मगर बीजेपी नेता लगातार झूठ बोल रहे हैं और उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी झूठ बोलना सीखा दिया साथ ही बीजेपी के घोटाले के आरोपों पर भी कमलनाथ ने जवाब दिया और कहा कि उपचुनाव में बीजेपी को जनता जवाब देगी।

Advertisment

किसानों के हित में कदम नहीं उठाया पीएम ने
इतना ही नहीं कमलनाथ ने केंद्र के कृषि बिल को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने आजतक किसानों के हित में कदम नहीं उठाया। केंद्र सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही।सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर भी कमलनाथ बोले कि बीजेपी बिहार चुनाव में फायदा लेना चाहती है।

3 से 4 दिनों में कांग्रेस के टिकट फाइनल हो जाएंगे
आज कमलनाथ दिल्ली दौरे पर है। कमलनाथ आज दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात करेंगे और कांग्रेस की जो 12 सीटों पर नाम बचे हैं उनपर मंथन होगा।कांग्रेस के संगठन महामंत्री चंद्रप्रभाष शेखर के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों में कांग्रेस के टिकट फाइनल हो जाएंगे साथ ही कमलनाथ अब 28 सितंबर को सांची का दौरा करेंगे। शेखर ने ये भी कहा कि कांग्रेस कर्जमाफी पर विधानसभा में दिए गए आंकड़ों को लेकर अब कानून का सहारा लेने पर विचार कर रही है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें