Advertisment

उज्जैन के बाद भोपाल में बन रहा शिवलोक, 51 फीट की शिव प्रतिमा होगी स्थापित

author-image
deepak
उज्जैन के बाद भोपाल में बन रहा शिवलोक, 51 फीट की शिव प्रतिमा होगी स्थापित

Bhopal Shivlok : मध्यप्रदेश में स्थित बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद अब जल्द ही राजधानी भोपाल में कैलाश मानसरोवर धाम का निर्माण कार्य किया जा रहा है। भोपाल में बनाए जा रहे है कैलाश मानसरोवर धाम में भक्तों को शिवलोक ,विष्णुलोक और गौलोक का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। अभी फिलहाल शिवलोक का निर्माण किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि शिवलोक में भारत की पहली 51 फीट की भगवान शिव की प्रतिमा होगी। भगवान शिव की प्रतिमा का करीब 75 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। यह प्रतिमा करीब 150 टन वजनी होगी।

Advertisment

बनेगा विशाल शिवलिंग

शिवलोक में एक विशाल शिवलिंग भी बनाया गया है। जिसमें 1008 छोटे-छोटे शिवलिंग स्थापित होंगे। इसके साथ ही एक भव्य कैलाश पर्वत का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित होंगे। यह बाहर से पहाड़ की तरह दिखाई देगा और अंदर गुफा की तरह होगी। शिवलोक में प्रवेश के लिए नंदी गेट बनाया जाएगा जो 21 फीट ऊंचा और 25 फीट लम्बा होगा। नन्दी गेट के साथ-साथ दोनों तरफ डमरू गेट एवं शंख गेट होंगे।

इतना भव्य होगा शिवलोक

भोपाल में बनाई जा रही शिवजी की प्रतिमा भारत की पहली पाषाण प्रतिमा होगी। इस मूर्ति का निर्माण उड़ीसा के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। शिवलोक में 11 फीट का शिवलिंग होगा। जिसमें 1008 शिवलिंग होंगे। भगवान शिव की पहरेदारी के लिए 5.5 फीट के नन्दी महाराज स्थापित होंगें। इसके अलावा एक विशाल कैलाश पर्वत भी होगा। जिसके अंदर 12 ज्योर्तिलिंग तैयार किए जाएंगे। शिवलोक में एक एक कुण्ड का भी निर्माण होगा। शिवलोक का मुख्य आकर्षण केंन्द्र विशाल नन्दी गेट रहेगा जो 21 फीट ऊंचे एवं 25 फीट लम्बा होगा।

शिव मानसरोवर भोलेनाथ भोपाल कैलाश मानसरोवर भोपाल कैलाश मानसरोवर shiv mansarovar shiv bhagwan kailash mansarovar bhopal kailash mansarovar kailash bhopal Kailash Mansarovar kailash bhopal bhopal me shiv lok bhopal kailash mansarovar bhopal bholenath 51 feet shiv murti 150 weight shiv murti
Advertisment
चैनल से जुड़ें