Advertisment

आज का मुद्दा: बूथ से बनेगी बात ? कांग्रेस का बूथ चलो अभियान

author-image
Bansal News
आज का मुद्दा: बूथ से बनेगी बात ? कांग्रेस का बूथ चलो अभियान

आज का मुद्दा: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बूथ चलो अभियान की शुरूआत की, जिसके बाद अब सियासत का पारा हाई हो चुका है। कांग्रेस, बीजेपी का टेस्टेड फॉर्मूला अपना रही है तो बीजेपी इसपर तंज कस रही है। क्या है बूथ की पॉलिटिक्स और क्या है इसका बस्तर कनेक्शन। आज इसी को हम समझेंगे।

Advertisment

यह भी पढ़ें...  World Cup 2023: पहली बार अंतरिक्ष में लॉन्च हुई वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, BCCI सचिव जय शाह ने शेयर किया वीडियो

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने शुरू किया बूथ चलो अभियान

चुनावी मोड़ में आ चुकी छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अब बूथ चलो अभियान की शुरुआत की है। प्रदेश में कांग्रेस को जमीन पर मजबूत करने की ये कवायद, बस्तर से शुरू की गई है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने अभियान की शुरुआत कांकेर से की। कार्यकर्ताओं ने कुमारी शैलजा का गर्मजोशी से स्वागत किया तो प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया। इधर सीएम भूपेश बघेल ने भी कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती बताया।

जब बात बूथ की होती है तो जिक्र भारतीय जनता पार्टी का पहले आता है। जाहिर है, बीजेपी के फॉर्मूले को अपनाती दिख रही कांग्रेस पर बीजेपी ने तंज कसने का मौका नहीं छोड़ा। पूर्व सीएम रमन सिंह ने अकल से नकल करने की नसीहत दी तो अजय चंद्राकर ने कांग्रेस को अपने पैर मजबूत करने की नसीहत दे डाली।

Advertisment

चुनावी बयानबाजी से इतर एक बड़ा सवाल ये भी, कि कांग्रेस अपने मजबूत किले यानी बस्तर पर इतना फोकस क्यों कर रही है। बस्तर से ही इस अभियान की शुरूआत क्यों हुई और क्या कांग्रेस के हाथ से बस्तर फिसल रहा है।

ये भी पढ़ें... 

BCGIL में फसल बीमा असिस्टेंट पदों पर निकली बम्पर भर्ती, जानें क्या है अंतिम तिथि

Hardwar Dubey passed away: नहीं रहे भाजपा के राज्यसभा के सदस्य, पीएम मोदी ने जताया दु:ख

Advertisment

Uorfi Javed New Dress: नमकीन के पैकेट्स से बनी ड्रेस में उर्फी ने ढाया कहर, फैंस को पसंद आएगी क्रिएटिविटी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज का मुद्दा AAJ KA MUDDA CG Elections 2023 बूथ चलो अभियान
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें