Advertisment

आखिर स्पेस से गिरा अंड़ा टूटा क्यों नहीं?, वैज्ञानिकों ने गिराया था स्पेस से अंडा

author-image
deepak
आखिर स्पेस से गिरा अंड़ा टूटा क्यों नहीं?, वैज्ञानिकों ने गिराया था स्पेस से अंडा

Mark Rober Former NASA Scientist : अंडे की जब भी बात आती है तो हमारे जुबान पर एक लाइन याद आ जाती है संडे हो या मंडे रोज खाओं अंडे। देश और दुनिया में अंडा लगभग सभी लोगों के मुख्य अहार में शामिल हो गया है। वैसे कई लोग अंडे को मांसाहारी मानते है इसलिए अंडे का सेवन नहीं करते है। खैर ये तो सब ठीक है। आपने देखा होगा की ऑमलेट बनाने के लिए अंडे को तोड़ा जाता है, और अंडा आसानी से टूट जाता है, क्योंकि अंडा काफी नाजुक होता है। लेकिन आपको कोई कहे की अंडे को जब स्पेस से जमीन पर गिराया गया तो उसे कोई खरोच तक नहीं आई, आप इस बात पर बिल्कुल भी यकिन नहीं करेंगें, लेकिन यह सच है।

Advertisment

जी हां, नासा के एक पूर्व वैज्ञानिक ने अंडे को जब स्पेस से जमीन पर गिराया ​तो अंड़ा सही सलामत था, उसे खरोच तक नहीं आई। इस पूरे मामले का एक वीडियो रॉबर नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। दरसअल, मार्क रॉबर नासा के पूर्व वैज्ञानिक हैं। वह कई समय से इस खोज में लगे हुए थे कि जब स्पेस से अंडे को गिराते है तो क्या होगा, मार्क चाहते थे अंडे को इस तरीके से गिराया जाए ताकि अंडा टूटे नहीं, और मार्क इस प्रयोग में सफल भी हुए।

कैसे किया प्रयोग, नही टूटा अंड़ा

वैज्ञानिक मार्क रॉबर ने इस प्रयोग को शुरू करने से पहले एक छोटे से रॉकेट में अंडा रखा और इसे स्पेस में छोड़ दिया। स्पेस में जाते ही रॉकेट अपने पैराशूट से अलग हो गया। इसके बाद रॉकेट तय अनुसार अपनी जगह पर लैंडिग करते हुए आ गया। जब मार्क ने रॉकेट खोलकर देखा तो उसमें अंडा सही सलामत था। ऐसा नहीं है कि मार्क ने पहली बार में सफलता हासिल कर ली थी। पहले प्रयास में वह फेल हो गए ​थे। पहले प्रयास में रॉकेट के लैं​ड करते समय अंड़ा टूट गया था। इसके बाद मार्क ने दूसरे प्रयास में अपनी गलतियों को सुधारते हुए फिर से प्रयास किया। दूसरे प्रयास में उन्हें इस कार्य में सफलता मिल भी गई। मार्क के अनुसार इस कार्य में उन्हें 3 साल का समय लगा।

स्पेस से गिरा अंडा साइंस न्यूज मार्क रॉबर अंतरिक्ष से गिराया अंडा अंडा sssniperwolf vs mark rober Space video space news in hindi scientist science news rober mark sober net worth mark rober tv show mark rober squirrel mark rober new video mark rober mr beast mark rober jimmy kimmel mark rober interview mark rober ids mark rober glitter bomb 2.0 Mark Rober Former NASA Scientist mark rober escape room mark rober elephant toothpaste mark rober egg drop mark rober earnings mark rober discovery channel mark rober how mark rober is beating the youtube algorithm Egg news Egg Drop from Space Egg Drop Egg backyard scientist
Advertisment
चैनल से जुड़ें