Advertisment

अफ्रीकन चीतों के बाद अब मध्यप्रदेश में आएंगे जंगली भैंसे

author-image
deepak
अफ्रीकन चीतों के बाद अब मध्यप्रदेश में आएंगे जंगली भैंसे

Kanha Tiger Reserve : मध्यप्रदेश में अफ्रीकन चीतों के बाद अब प्रदेश सरकार जल्द ही जंगली भैंसों को लाने की तैयारी में जुट गई है। जल्द ही प्रदेश के जंगलों के लिए असम से जंगली भैंसे लाए जाएंगे। असम से लाए जाने वाले भैंसों को कान्हा टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश सरकार और वन विभाग असम सरकार को पत्र लिखकर जंगली भैंसो की मांग करेगा। हालांकि भैंसों को लाने से पहले वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आफ इंडिया अध्ययन में लगा हुआ है कि क्या कान्हा टाइगर रिजर्व जंगली भैंसों के अनुकूल हैं या नहीं। रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा की भैंसों को लाना है या नहीं।

Advertisment

बता दें कि मध्यप्रदेश के जंगलों में जंगली भैंसों की कमी देखी गई है। 40 साल पहले जंगली भैंसों को कान्हा के जंगलों में देखा गया था। जल्द ही पर्यटकों को जंगली भैंसे देखने को मिलेंगे। अध्ययन होने के बाद वन मंत्री को एक प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बाद असम सरकार से जंगली भैंसे देने की अपील की जाएगी। इसके बाद कान्हा पार्क में जंगली भैंसों की एंट्री होगी।

tiger Tiger Reserve tiger safari indian tiger reserve kanha kanha national park kanha national park tiger kanha national park tiger attack kanha tiger fight kanha tiger reserve kanha tiger reserve documentary kanha tiger reserve forest kanha tiger reserve mp kanha tiger reserve safari kanha tiger reserve vlog tiger sighting in kanha kanha jungle safari kanha national park tiger video kanha tiger safari tigers in kanha tiger reserve
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें