Advertisment

Zydus Cadila Vaccine: ये है देश में निर्मित तीसरी वैक्सीन, आपात इस्तेमाल की मिली मंजूरी, भारत के पास अब पांच

author-image
Bansal News
Zydus Cadila Vaccine: ये है देश में निर्मित तीसरी वैक्सीन, आपात इस्तेमाल की मिली मंजूरी, भारत के पास अब पांच

नई दि‍ल्‍ली। कोरोना महामारी की जंग के खिलाफ देश में चल रहे वैक्सीनेशन में अब एक और वैक्सीन का नाम जुड़ गया है। आज यानी शुक्रवार को फार्मा कंपनी जायडस कैडिला की 3 डोज वाली कोरोना वैक्सीन को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।

Advertisment

बता दें कि, इस वैक्सीन का नाम ZyCov-D है। इसके साथ ही, ड्रग कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया की एक्सपर्ट कमेटी ने इस वैक्सीन को शुक्रवार को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं, कमेटी ने फार्मा कंपनी से इस वैक्सीन के 2 डोज के प्रभाव का अतिरिक्त डेटा भी मांगा है।

आपको बता दें कि, जेनेरिक दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड ने ZyCoV-D के इमरजेंसी यूज की अनुमति के लिए बीती 1 जुलाई को आवेदन किया था। यह आवेदन 28 हजार वॉलंटियर्स पर किए गए आखिरी स्टेज के ट्रायल के आधार पर किया था।

वैक्सीन का एफिकेसी रेट 66.6 प्रतिशत सामने आया था। यह भी कहा गया है कि ये वैक्सीन 12 से 18 आयु वर्ग के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि अभी तक इसके ट्रायल डेटा का रिव्यू नहीं किया गया है।

Advertisment
बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ दैनिक समाचार दैनिक खबर ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर Zydus Cadila Vaccine zydus cadila Zycov-D viral news Vaccination updates trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news three dose news updates in Hindi news updates latest news latest Bansal News Indian Government icmr hindi news update coronavirus corona vaccine corona Breaking News BIOTECHNOLOGY DEPARTMENT bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news 3 dose covid vaccine
Advertisment
चैनल से जुड़ें