Advertisment

Zika Virus : जीका वायरस, दहशत में लोग, 30 केस एक साथ, 66 पहुंची संख्या

Zika Virus : जीका वायरस, दहशत में लोग, 30 केस एक साथ, 66 पहुंची संख्या Zika-virus zika-virus-people-in-panic-30-cases-together-number-reached-66

author-image
Preeti Dwivedi
Zika Virus : जीका वायरस, दहशत में लोग, 30 केस एक साथ, 66 पहुंची संख्या

कानपुर। (भाषा) कोरोना के बाद Zika Virus  अब जिस वायरस ने दहशत मचा रही है वो है जीका वायरस। जी हां यूपी के कानपुर में पिछले दिनों से लगातार केस मिलने से हडकंप मचा हुआ है। इसी क्रम में शुक्रवार को एकट्ठे 30 केस सामने आने से हडकंप मच गया है। आपको बता दें 23 अक्टूबर को शहर में पहला केस सामने आया था। सबसे अधिक कानपुर में 30 और लोग जीका वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में जीका वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 66 हो गयी है।

Advertisment

जीका वायरस से दहशत
जिलाधिकारी विशाख जी.अय्यर के अनुसार शुक्रवार को कानपुर में 30 और लोगों में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है। जिले में जीका वायरस के संक्रमण का पहला मामला पिछली 23 अक्टूबर को सामने आया था। जिसमें भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी में इसकी पुष्टि हुई थी। तब से अब तक यह संख्या बढ़कर 66 हो गयी है।

45 पुरुष और 21 महिलाएं हैं शामिल
वायुसेना केन्द्र के आसपास के इलाकों में लोगों के नमूने एकत्र किये गये थे, जिन्हें जांच के लिये लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजा गया था। अय्यर ने बताया कि जीका वायरस से संक्रमित लोगों में 45 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल हैं। यह वायरस मच्छरों से फैलता है। मच्छरों के नाश के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम बुखार के मरीजों और गम्भीर रूप से बीमार लोगों को चिह्नित कर उनका इलाज कर रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निगरानी और वायरस की जांच के लिये घर—घर जाकर नमूने लेना सुनिश्चित करने के आदेश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जीका वायरस का प्रकोप फैलने से रोकने के लिये त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के आदेश दिये हैं।

zika virus in kanpur yogi aadiyanath UP News up gov MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi kahan mil raha hai zika virus Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP bansal news today bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें