Advertisment

भोपाल में बन रही स्वामी विवेकानंद की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली: 18 हजार स्क्वेयर फीट में हो रही तैयार, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Yuva diwas Bhopal 3d Painting Record: भोपाल में बन रही स्वामी विवेकानंद की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली: 18 हजार स्क्वेयर फीट में हो रही तैयार, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

author-image
Rohit Sahu
भोपाल में बन रही स्वामी विवेकानंद की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली: 18 हजार स्क्वेयर फीट में  हो रही तैयार, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Yuva diwas Bhopal 3d Painting Record: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के युवा शक्ति मिशन का पहला हस्ताक्षर अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने को मिलेगा। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के तहत, इंदौर की शिखा और उनकी टीम द्वारा भोपाल में स्वामी विवेकानंद को समर्पित विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए सभी को आमंत्रित किया है।

Advertisment

[video poster="https://dk3y8l9cftpw0.cloudfront.net/PRD_BansalNews/mNeGloUv-website-reeL_7-poster.jpeg" width="1080" height="1920" mp4="https://dk3y8l9cftpw0.cloudfront.net/PRD_BansalNews/mNeGloUv-website-reeL_7.mp4"][/video]

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा

युवा शक्ति मिशन न केवल युवाओं के लिए खास है, बल्कि यह मध्य प्रदेश को भी गर्वित करने वाला है। इस दिन मध्य प्रदेश के नाम एक और विश्व रिकॉर्ड जुड़ने जा रहा है। 12 जनवरी, स्वामी विवेकानंद जयंती पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव युवाओं के लिए मिशन का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही भोपाल के शौर्य स्मारक में बनाई जा रही विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली भी आकर्षण का केंद्र बनेगी।

रंगोली की विशेषता

publive-image

यह रंगोली 18,000 स्क्वेयर फीट में बनाई जा रही है, जिसका आकार 225X80 है, और इसमें 4,000 किलो रंगों का इस्तेमाल किया गया है। रंगोली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की छवियां भी शामिल होंगी।

Advertisment
रंगोली क्वीन शिखा शर्मा ने बनाई रंगोली

इंदौर की प्रसिद्ध कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम ने इस 3D रंगोली को बनाने में 48 घंटे का समय लिया। शिखा शर्मा, जो देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की ब्रांड एंबेसेडर हैं, नेपाल और थाईलैंड में उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। उन्हें जयपुर के इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। शिखा ने दसवीं कक्षा से ही बच्चों को कला सिखाना शुरू किया था, और अब तक वे विश्वभर के करीब 70 हजार बच्चों को कला सिखा चुकी हैं। उन्हें रंगोली क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: महाकाल मंदिर के विस्तार के लिए 257 मकान हटाने की कार्रवाई: 50 मकान तोड़े, 1 मस्जिद को भी हटाया, 7 मकान पर कोर्ट से स्टे

युवा शक्ति मिशन की शुरूआत

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1877942201055072473

पीएम मोदी के ध्येय मंत्र को वास्तविकता में बदलने के लिए, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने, उनकी नेतृत्व क्षमता को विकसित करने और उनकी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में मोड़ने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन की शुरुआत की है। इस मिशन को प्रदेश के युवाओं की व्यापक क्षमताओं का उपयोग करने के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसे स्वामी विवेकानंद के नाम पर नामित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर इस मिशन का शुभारंभ करेंगे।

Advertisment

यह भी पढ़ें: भोपाल रेल मंडल में ढलान से मेन लाइन पर 4KM दौड़ा खाली कोच: मिडघाट स्टेशन मास्टर ने रोका, मालगाड़ी से हुआ था डीरेल

Yuva diwas Bhopal 3d Painting Record: Youth Day 2025 World's largest 3-D rangoli of Swami Vivekananda Swami Vivekananda Jayanti Bhopal Shaurya Smarak 3-D rangoli of Swami Vivekananda
Advertisment
चैनल से जुड़ें