Advertisment

Yusuf Hussain: बॉलीवुड में शोक की लहर, एक और दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा..

Yusuf Hussain: बॉलीवुड में शोक की लहर, एक और दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा.. Yusuf Hussain: Wave of mourning in Bollywood, another veteran actor said goodbye to the world ..

author-image
Bansal News
Yusuf Hussain: बॉलीवुड में शोक की लहर, एक और दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा..

मुंबई। जानेमाने अभिनेता यूसुफ हुसैन का शनिवार सुबह निधन हो गया। 73 वर्षीय अभिनेता कोविड-19 से पीड़ित थे। उन्होंने ‘धूम 2’, ‘रईस’ और ‘रोड टू संगम’ जैसी फिल्मों में काम किया था। हुसैन के दामाद एवं फिल्मकार हंसल मेहता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अभिनेता लीलावती अस्पताल में भर्ती थे, वहीं उनका निधन हुआ।

Advertisment

मेहता ने ट्विटर पर अपने ससुर के लिए एक भावनात्मक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने बताया कि हुसैन ने किस प्रकार उन्हें आर्थिक मदद दी थी जब उनकी फिल्म ‘शाहिद’ अटक गई थी। उन्होंने लिखा, ‘‘मैं परेशान था। फिल्मकार के रूप में मेरा करियर लगभग खत्म हो चुका था। तब वह मेरे पास आए और कहा कि मेरे पास सावधि जमा है और आप जब इतने परेशान हैं तो वह मेरे लिए किसी काम का नहीं है। उन्होंने एक चेक दिया और ‘शाहिद’ पूरी हो गई। वह थे यूसुफ हुसैन।’’

मेहता ने कहा, ‘‘मेरे लिए ससुर नहीं बल्कि पिता थे। आज वह चले गए।’’ हुसैन ने ‘दबंग 3’, ‘ओ माय गॉड’, ‘आई एम सिंह’ जैसी फिल्मों में काम किया। अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ के लिए भी उन्होंने शूटिंग की थी।

Advertisment

अभिषेक बच्चन ने हुसैन को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘‘हमने कई फिल्मों में काम किया, ‘कुछ ना कहो’ से लेकर ‘बॉब बिस्वास’ तक। वह सौम्य, दयालु और गर्मजोशी से भरे हुए थे। उनके परिवार के प्रति संवदेनाएं।’’ मेहता के करीबी मित्र मनोज बाजपेयी ने ट्वीट किया, ‘‘दुखद खबर। पूरे परिवार के प्रति संवेदनाएं।’’ अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

actor yousuf hussain death video actor yusuf husain death nwes actor yusuf husain real death news actor yusuf hussain actor yusuf hussain death news actor yusuf hussain passed away actor yusuf hussain rip Bollywood Death rip yusuf hussain tv actor yusuf husain yusuf death yusuf husain yusuf husain death yusuf husain movies yusuf husain passed away yusuf hussain yusuf hussain acting yusuf hussain age yusuf hussain dead yusuf hussain death yusuf hussain death news yusuf hussain demise yusuf hussain family yusuf hussain funeral yusuf hussain images yusuf hussain movies yusuf hussain net worth yusuf hussain news yusuf hussain no more yusuf hussain passed away last video yusuf hussain passes away yusuf hussain rip yusuf hussain sach ka saamna yusuf hussain video yusuf hussain wife yusuf hussein death
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें