Advertisment

AI features: YouTube Shorts में जुड़ा Google Lens का नया फीचर, अब किसी भी वीडियो से तुरंत मिलेगी जानकारी

YouTube AI features: YouTube Shorts में अब Google Lens का नया फीचर जुड़ गया है, जिससे यूज़र्स किसी भी वीडियो में दिखने वाली चीज़ों की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। जानें यह फीचर कैसे करता है काम और कैसे करें इस्तेमाल।

author-image
anjali pandey
AI features: YouTube Shorts में जुड़ा Google Lens का नया फीचर, अब किसी भी वीडियो से तुरंत मिलेगी जानकारी

Google Lens YouTube Short: YouTube Shorts आजकल सबसे तेजी से बढ़ता हुआ शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां लोग कम समय में मनोरंजन और जानकारी दोनों पाते हैं। इसी अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए YouTube ने अब Google Lens को Shorts में इंटीग्रेट कर दिया है।

Advertisment

अब आप किसी भी शॉर्ट वीडियो में नजर आने वाली चीज़ों, जैसे कपड़े, टेक्स्ट, ब्रांड, जगहें या वस्तुएं के बारे में सीधे Google Lens से जानकारी ले सकते हैं।

कैसे काम करता है नया फीचर?

जब आप YouTube ऐप में कोई Shorts वीडियो देख रहे होंगे, तो अब आपको स्क्रीन के ऊपर Google Lens का आइकन दिखाई देगा। आप वीडियो को पॉज़ करके:

  • उस चीज़ पर टैप कर सकते हैं,

  • या उसके चारों ओर घेरा बनाकर पहचान सकते हैं।

Lens तुरंत उस वस्तु या टेक्स्ट की पहचान कर लेगा और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाएगा।

Advertisment

अनुवाद और शॉपिंग की सुविधा भी

अगर किसी वीडियो में किसी विदेशी भाषा का टेक्स्ट है, तो आप Lens में दिए गए Translate विकल्प की मदद से उसका अनुवाद भी देख सकते हैं।

इससे आप न केवल वीडियो का कंटेंट समझ पाएंगे, बल्कि उस चीज़ को खरीदने या उसके बारे में और जानने के लिए सीधे लिंक भी पा सकते हैं खासकर तब जब वीडियो में लिंक न दिया गया हो।

कैसे करें इस्तेमाल? 

  1. YouTube ऐप खोलें और Shorts टैब पर जाएं।

  2. कोई वीडियो प्ले करें और स्क्रीन पर टैप कर पॉज़ करें।

  3. ऊपर Lens का आइकन दिखाई देगा — उस पर टैप करें।

  4. पहली बार उपयोग करते समय Terms & Conditions स्वीकार करें।

  5. किसी भी वस्तु पर टैप करें या घेरा बनाएं — जानकारी तुरंत सामने आ जाएगी।

  6. Lens को बंद करने के लिए ऊपर दिए गए “X” पर टैप करें या नीचे स्वाइप करें।

Advertisment

फायदे

YouTube Shorts नया फीचर Google Lens YouTube Shorts Shorts में Lens कैसे इस्तेमाल करें यूट्यूब शॉर्ट्स गूगल लेंस YouTube video identify object Shorts video info YouTube Lens integration Shorts में चीज़ों की जानकारी Google Lens AI in YouTube Google Lens translate identify products in shorts YouTube AI features
Advertisment
चैनल से जुड़ें