Bhopal News: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Bhopal News: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम। आरोपी हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था।

Bhopal News: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

    हाइलइट्स

  • पुलिस कस्टडी में युवक की मौत।

  • स्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम।

  • हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी।

Bhopal News: भोपाल पुलिस की कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई। आरोपी हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। इस बीच घायल हो गया था। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

दरअसल, 29 जनवरी को दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद दोनों पक्षों को हिरासत में लिया गया था। बीच रास्ते में युवक पुलिस की गाड़ी से कूद गया था। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत के बाद पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

संबंधित खबर:Top Hindi News Today: भोपाल में पुलिस कस्टडी से भागने के दौरान घायल युवक की अस्पताल में मौत, मोहन कैबिनेट का फैसला, राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में भाग लेने स्टार्टअप को मिलेंगे 50 हजार

   पूरा मामला ये है

जानकारी के अनुसार, मुकेश लोधी के गांव में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मच्छरदानी का वितरण चल रहा था। इसमें आशा कार्यकर्ता गांव वालों से 2-2 सौ रुपये मांग रही थीं। जिसका विरोध मुकेश लोधी ने किया। इस विरोध पर एक आशा कार्यकर्ता ने अपने पति को बुला लिया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता और मुकेश के बीच विवाद हो गया। तभी इसकी जानकारी आशा कार्यकर्ता के पति ने कोलार थाने में देकर डायल 100 को बुला लिया। पुलिसकर्मी मौके पर पहंचे और मुकेश को हिरासत में लेकर चले गए थे।

संबंधित खबर:Jabalpur Sex Racket: आस्था अपार्टमेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर किया खुलासा

   वीडियो कॉल पर दिखाई थी शक्ल

मृतक के भाई पद्म सिंह लोधी को शाम को जेपी अस्पताल (Bhopal News) से कॉल आया और मुकेश की शक्ल दिखाई बोले वह अस्पताल में भर्ती है। पद्म सिंह ने अपने भाई की हालत नाजुक देखकर उसे शाहजहांनाबाद के LBS अस्पताल लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी की मौत होने के बाद जबरन शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी। जिसका परिजनों ने विरोध किया। विरोध करने के बाद भी शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया ले जाया गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article