/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/MP-Youth-Congress-Protest.jpg)
हाइलाइट्स
वादा खिलाफी को लेकर युवा कांग्रेस का घेराव।
एमपी विधानसभा को घेरेगी युवा कांग्रेस।
बढ़ती बेरोजगारी जैसी मांगों को लेकर करेगी घेराव।
MP Youth Congress Protest: भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महिला असुरक्षा, अपराध और प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव में किए गए वादों को ना निभाए जाने के खिलाफ आज कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। युवा कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रात भूरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा युवाओं को ‘रोजगार दो या जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया जायेगा।
संबंधित खबर:Revanchal Express: रीवा-भोपाल रेवांचल एक्सप्रेस के AC-1 कोच में चली गोली, GRP ने 40 घंटे बाद दर्ज की FIR
सरकार भूली अपना वादा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कहना है, कि विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य सरकार ने कई बड़ी घोषणा की थीं। BJP ने वादा किया था कि प्रदेश के किसानों के गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए किया जाएगा। इसी तरह धान के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की जाएगी, लेकिन राज्य सरकार सत्ता में आने के बाद अपना वचन नहीं निभा रही। प्रदेश में आपराधिक घटनाएं चरम पर है। महिलाओं, आदिवासियों के साथ लगातार अपराधी घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार अपने वादे को भूल गई है।
संबंधित खबर:MP News: आज UP दौरे पर रहेंगे CM मोहन, लोकसभा क्लस्टर की लेंगे बैठक, देंगे जीत का मंत्र
MP विधानसभा का घेरावकरेगी घेराव
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने आरोप लगाया है, कि मध्य प्रदेश में बेरोजगारी का स्तर तूल पकड़ता जा रहा है। अपराध अनियंत्रित है, कोई लगाम नजर नहीं आ रही है। हर वर्ग का व्यक्ति असुरक्षित है, कोई सुरक्षा नहीं है। महिलाएं, अनुसूचित जाति, आदिवासी, पिछड़ा कोई वर्ग इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। सत्ता में आने के पहले तमाम वादे करने वाली सरकार के सभी वादे झूठे साबित हुए हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव किया जाएगा। युवा कांग्रेस भोपाल के अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने बताया कि धरना प्रदर्शन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें