Advertisment

Youth Congress Protest : कुमार विश्वास के आरोप के बाद, युवा कांग्रेस ने केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया

Youth Congress Protest : कुमार विश्वास के आरोप के बाद, युवा कांग्रेस ने केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया Youth Congress Protest: After Kumar Vishwas's allegation, Youth Congress protested near Kejriwal's residence SM

author-image
Bansal News
Youth Congress Protest : कुमार विश्वास के आरोप के बाद, युवा कांग्रेस ने केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया

नई दिल्ली। कांग्रेस की युवा शाखा ने शनिवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के नजदीक विरोध प्रदर्शन किया। आप के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास द्वारा केजरीवाल पर पंजाब में अलगाववादियों का समर्थन करने संबंधी आरोप लगाए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने हमला किया है। आप सुप्रीमो ने कुमार विश्वास के आरोपों को ‘हास्यास्पद’ बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि देश के ‘भ्रष्ट’ लोगों ने उनके खिलाफ हाथ मिला लिया है।

Advertisment

पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग पर रोक दिया

भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल और आप के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चंदगीराम अखाड़े से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च किया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग पर रोक दिया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. ने कहा कि हर कोई चाहता है कि केजरीवाल उन आरोपों का जवाब दें, अगर उन्हें चुनाव में खालिस्तानी समर्थकों से मदद मिली है। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पंजाब में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के लिए एक प्रमुख चुनौती बनकर उभरी है। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को मतदान होना है।

Congress CM delhi Congress party congress party latest video congress party news congress party video protest Indian Youth Congress Youth Congress youth congress protest youth congress protests Arvind Kejriwal Congress Protest congress protests indian youth congress protest 'MLAs salary hike' delhi pradesh youth congress tibetan youth congress youth congress leaders protest in delhi youth congress protest against bjp youth congress protest in delhi youth congress protest in lakhimpur kheri
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें