Advertisment

इतना कीमती है आपका मल-मूत्र, बना सकता है हमारा भविष्य

इतना कीमती है आपका मल-मूत्र, बना सकता है हमारा भविष्य Your excreta and urine are so precious can make our future vkj

author-image
deepak
इतना कीमती है आपका मल-मूत्र, बना सकता है हमारा भविष्य

मल-मूत्र का नाम सुनते है आपके मन में घिन उत्पन्न होने लगेगी। लेकिन क्या आपको पता है कि आपका मल-मूत्र कितना किमती होता है। आपका मल-मूत्र आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। यह हमारे शरीर से निकला कचरा बहुत काम का होता है। यह इतना काम का होता है कि इंसान का भविष्य बचा सकता है। दुनिया में हर एक इंसान हर साल 91 किलो मल और 730 लीटर मूत्र निकालता है। लेकिन आपको पता नहीं होगा की इसका उपयोग कहा किया जाता है। मल-मूत्र का उपयोग कई सालों पहले किया जाता था। जिसे हम कचरा समझते है उस कचरे को कई सालों पहले बर्बाद नहीं किया जाता था।

Advertisment

खबरों के अनुसार मल-मूत्र का उपयोग खाद के तौर पर किया जाता था। इसके अलावा कपड़े का निर्माण करने में भी मल-मूत्र का उपयोग होता था। बताया जाता है कि इंग्लैंड के राजा हेनरी के दौरान मल-मूत्र को दिनभर एकत्रित कर रात में खाली करके किसानों को बेच दिया जाता था। उस समय मूत्र को इकट्ठा करके लेदर को मुलायम करने के लिए उपयोग किया जाता था।

जाने कितना उपयोगी है मूत्र

इंसान के शरीर से निकला मूत्र कितना किमती होता है यह आप सोच भी नहीं सकते। लेकिन भाविष्य में इसकी उपयोगी काफी लाभदायक साबित हो सकती है। दरअसल, कृषि कार्य में दुनिया का 72 प्रतिशत पानी का उपयोग होता है। आने वाले समय में इसकी मांग बढ़ जाएगी। एक समय ऐसा भी आ सकता है जब पानी की किल्लत के चलते लोग एक देश से दूसरे देश जाने लगेंगे। खबरो के अनुसार ब्रिटेन में हर व्यक्ति रोज 90 लीटर मूत्र विसर्जित करता है। साथ ही घर में उपयोग होने वाला करीब 140 लीटर पानी व्यर्थ बहा देता है। अमेरिका, चीन और भारत आने वाले कुछ सालों में इसकी भारी कमी का सामना करना पड़ सकता हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति अपने पूर्वजों का अनुकरण कर मल-मूत्र का उपयोग मिट्टी में कर सकते हैं।

कितना किमती है हमार मल?

शौचालय के पुनर्निर्माण से करोड़ लोगों के लिए बड़ा बदलाव किया जा सकता है, जिन्हें शौच की फेसेलिटी नहीं मिल पाती है। बिना पानी के इस्तेमाल होने वाले शौचालय हर दिन पांच साल से कम उम्र के करीब 800 बच्चों को मौत से बचा सकते हैं। वही 2030 तक तक शौचालय का बाजार 6 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है। मल का उपयोग अगर खाद के रूप में किया जाने लगे तो अरबों रूपये का लाभ उठाया जा सकता है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें