Advertisment

बेहद कम खर्च में कर सकते हैं इन देशों की यात्रा, छुट्टियों में विदेश घूमने का सपना होगा साकार

Cheapest Foreign Trip: विश्व में कई ऐसे देश है, जहां घूमना काफी सस्ता है। सिर्फ 30,000 रुपए में आप विदेश घूमने का सपना पूरा कर सकते हैं।

author-image
Bansal news
बेहद कम खर्च में कर सकते हैं इन देशों की यात्रा, छुट्टियों में विदेश घूमने का सपना होगा साकार

Cheapest Foreign Trip: देश के लगभग सभी लोगों का सपना होता है कि एक बार विदेश घूमने जाएं, लेकिन ज्यादा खर्च के कारण कई लोगों का सपना सकार नहीं हो पाता है। हलांकि कुछ ऐसे देश के बारे में बताएंगे जहां आप बेहद कम खर्च में घूम सकते हैं। आप यहां जाने के लिए टिकट भी आसानी से बुक कर सकते हैं।

Advertisment

विश्व में कई ऐसे देश है, जहां घूमना काफी सस्ता है। सिर्फ 30,000 रुपए में आप विदेश घूमने का सपना (Cheapest Foreign Trip) पूरा कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं दुनिया के उन देशों के बारें में जहां भारत से जाना काफी सस्ता और अच्छा है।

ये भी पढ़ें:-Thailand Road Trip: थाईलैंड जाने वाले टूरिस्टों के लिए खुशखबरी, अपनी गाड़ी से घूमने जा सकेंगे थाईलैंड

नेपाल (Nepal)

यह भारत का पड़ोसी देश है और अपने खूबसूरती के लिए जाना जाता है। चारों तरफ पहाड़, मंदिर और यहां की संस्कृतियां आपको आकर्षित करने के लिए काफी है। यहां जाने के बाद आप काठमांडू, पोखरा, नगरकोट एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां अगर आप राउंड ट्रीप करते हैं तो आपको करीब 10,000 रुपए खर्च करने होंगे। नेपाल में ठहरने के लिए बहुत सस्ता होटल आसानी से मिल जाता है। स्ट्रीट फूड और बड़े कैफे में नेपाली डिश का लुफ्त उठा सकते हैं। घूमने से लेकर एडवेंचर एक्टिविटीज तक का पूरा खर्च 30 हजार रुपए के अंदर हो जाएगा।

Advertisment

publive-image

श्रीलंका (Sri Lanka)

श्रीलंका की खूबसूरती के बारे में क्या ही कहा जाए जितना कहेंगे कम है। यह देश प्राकृतिक सुंदरता को समेटे हुए है। अगर आप श्रीलंका का सैर करने जा रहे हैं तो वहां सबसे पहले कोलंबो जाइए। जहां आपको टेंपल, पार्क, बीच, म्यूजियम घूमने को मिलेगा। यहां की नाइटलाइफ काफी फेमस है, खाना भी बेहद सस्ता और लजीज है। भारत से कोलंबो तक दोनों तरफ का टिकट 16-17 हजार में मिल जाएगा, होटल का किराया 1 हजार तक लगता है।

publive-image

भूटान (Bhutan)

सस्ते फॉरेन ट्रिप में आप भूटान का भी नाम शामिल कर सकते हैं। यह काफी छोटा और खूबसूरत देश है। यहां की वादियां और सुंदरता आपके ट्रिप को और भी ज्यादा यादगार बना देगी। अगर आप भूटान जाते हैं तो पारो जाना न भूलें वहां की सबसे प्यारी सिटी है। कोलकाता से हासीमारा का ट्रेन लेकर आप ट्रिप की शुरुआत कर सकते हैं। वहां से जीप लेकर आप सीधे भूटान पहुंच सकते हैं। यहां रहना-खाना और घूमना सब 30,000 रुपए में हो सकता है।

publive-image

म्यांमार (Myanmar)

भारत के बिल्कुल पड़ोस में बसा म्यांमार दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में आता है। इस देश में बगान, मंडाले, इनले और यांगून ऐसी जगहें हैं जहां आपको जरूर जाना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि अगर आप भारत के पूर्वी इलाके में हैं तो आप इन जगहों पर बाय रोड भी जा सकते हैं। जहां तक रही बात वीजा की तो भारतीय लोगों को म्यांमार में घूमने के लिए 24 घंटे के अंदर ई-वीजा मिल सकता है। इसके साथ ही इस देश में भारतीय लोगों को वीजा ऑन अराइवल की भी सुविधा दी जाती है।

Advertisment

publive-image

ये भी पढ़ें:-

Uniform Civil Code: क्या है समान नागरिक संहिता, लागू होने पर क्या पड़ेगा प्रभाव, जानें विस्तार से

World Biryani Day 2023: भारत में मशहूर इन टॉप बिरयानी को आपनें नहीं चखा तो क्या चखा

Aaditya Thackeray: जानिए कौन है राहुल कनाल, जिसने दिया आदित्य ठाकरे को बड़ा झटका

Advertisment

गुरु पूर्णिमा 2023: Shantikunj Gayatri Parivar में तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा उत्सव शुरू

Kaam Ki Baat: केन्द्रीय कर्मचारियों को इस महीना मिला शानदार तोहफा, महंगाई भत्ते में जोरदार इजाफा

cheapest foreign trip, foreign trip, cheapest trip, myanmar trip, bhutna trip, nepal trip, srilanka trip, foreign trip from india, cheapest foreign trip in hindi

bhutna trip cheapest foreign trip cheapest foreign trip in hindi cheapest trip foreign trip foreign trip from india myanmar trip nepal trip srilanka trip घूमना काफी सस्ता है
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें