Advertisment

Weak Bone Reasons: आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, इस कारण से होती हैं उम्र से पहले हड्डियाँ कमजोर

Weak Bone Reasons: आज के दौर में कम उम्र में ही लोगों की हड्डियां कमजोर हो रही हैं। दिन-प्रतिदिन हड्डियों के मरीजों के संख्या बढ़ती जा रही...

author-image
Uddeshya Singh Raghuvanshi
Weak Bone Reasons: आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, इस कारण से होती हैं उम्र से पहले हड्डियाँ कमजोर

Weak Bone Reasons: आज के दौर में कम उम्र में ही लोगों की हड्डियां कमजोर हो रही हैं। दिन-प्रतिदिन हड्डियों के मरीजों के संख्या बढ़ती जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक भारत में 10 करोड़ से अधिक लोग ऑस्टियो-आर्थराइटिस और रुमेटाइड अर्थराइटिस जैसे मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर से पीड़ित है। इससे उन्हें असहनीय दर्द और परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Advertisment

यह तभी होता है जब युवावस्था के दौरान अनहेल्दी खान-पान हो। अनहेल्दी खान-पान से भविष्य में हड्डियों की बीमारी(Weak Bone Reasons) होने का खतरा बढ़ जाता है।  मजबूत हड्डियों और जोड़ों को बढ़ावा देने के लिए, नियमित शारीरिक गतिविधि के साथ कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर डाइट लेना बेहद महत्वपूर्ण है।

अनहेल्दी खान-पान से बढ़ रहा हड्डियों का दर्द

डॉक्टर का मानना है कि अनहेल्दी खान-पान और गतिहीन लाइफस्टाइल युवाओं की हड्डियों और जोड़ों को नुकसान पहुंचा रही है। कैल्शियम और विटामिन जैसे पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थ न खाने से  लोगों की हड्डियां कमजोर होती चली जा रही है। ऐसे में उम्र बढ़ने पर हड्डियों के आसानी से टूटने का खतरा बढ़ता चला जाता हैं।

इस कारण से बढ़ता है जोड़ों में दर्द

शुगर और अनहेल्दी फैट वाले जंक फूड्स का सेवन करने से हमारे जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न की समस्या पैदा हो रही है। यानी की कहा जा सकता है कि अनहेल्दी लाइफस्टाइल, जंक फूड्स का सेवन और कैल्शिय व विटामिन वाले फूड्स से दूरी बनाने की वजह से युवाओं की हड्डियां कमजोर हो रही हैं। ये तीन गलत आदतें बोन हेल्थ के लिए बेहद खतरनाक हैं।

Advertisment

वाहनों के अधिक प्रयोग से

डॉक्टर का यह भी कहना है कि  तेजी से भागती दौड़ती जिंदगी में अधिकतर लोग वाहनों का काफी प्रयोग कर रहे हैं, जिसकी वजह से वे फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पा रहे।

इसकी वजह से आर्थोपेडिक समस्याएं बढ़ रही हैं। मस्कुलोस्केलेटल परेशानियों के जोखिम को कम करने के लिए सभी को शारीरिक गतिविधियां करनी चाहिए.अगर हम बहुत अधिक समय बैठे रहने या सक्रिय न रहने में बिताते हैं, तो हमारी मांसपेशियां कमजोर होती चली जाती हैं।

ये भी पढ़ें:

Kaam Ki Baat: आधार कार्ड की मदद से मिल सकता है पर्सनल लोनजानिए कैसे करें अप्लाई

Advertisment

Best Places In Indore: इंदौर में घूमने के पांच बेस्ट प्लेस, आधुनिकता में भी संजोए है गौरवशाली इतिहास

Bhojpur Shiv Temple: भोजपुर शिव मंदिरएक अद्भुत और रहस्यमय निर्माणकिंतु अधूरा!

NCL Recruitment 2023: 338 पदों के लिए ऑनलाइन करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता और चयन प्रक्रिया

Advertisment

Stomach pain in Monsoon: मानसून में आप भी हैं पेट दर्द की समस्या से परेशानतो करिए ये उपाय

Weak Bone Reasons, Bone weakening reasons, why the bones get weak too early, reasons behind weak bone in early age

Bone weakening reasons reasons behind weak bone in early age Weak Bone Reasons why the bones get weak too early
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें