Advertisment

Shooter Dadi: योगी सरकार का बड़ा फैसला, 'शूटर दादी' चंद्रो तोमर के नाम पर होगा नोएडा शूटिंग रेंज

Shooter Dadi: योगी सरकार का बड़ा फैसला, 'शूटर दादी' चंद्रो तोमर के नाम पर होगा नोएडा शूटिंग रेंज, Yogi government big decision Noida shooting range will be named after Shooter Dadi Chandro Tomar

author-image
Shreya Bhatia
Shooter Dadi: योगी सरकार का बड़ा फैसला, 'शूटर दादी' चंद्रो तोमर के नाम पर होगा नोएडा शूटिंग रेंज

नोएडा। (भाषा) नोएडा के सेक्टर 21-ए में स्थित निशानेबाजी परिसर को अब प्रख्यात निशानेबाज और नारी सशक्तिकरण के प्रतीक चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चंद्रो तोमर के नाम पर निशानेबाजी परिसर का नामकरण उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान की भावनाओं के अनुरूप मातृशक्ति को नमन करने करना है।

Advertisment

इस मामले में गौतमबुद्ध नगर के जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह ने योगी आदित्यनाथ से नोएडा स्टेडियम में बनी निशानेबाजी परिसर का नाम ‘शूटर दादी’ चंद्रो देवी तोमर के नाम पर रखने की मांग की थी। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा है कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाली महिला चंद्रो देवी ने रूढ़िवादी मानसिकता से लड़कर देश और दुनिया में अपना नाम रोशन कर एक मुकाम हासिल किया । वह अन्य महिलाओं की भी प्रेरणा स्रोत्र है। उनके पद चिन्हों पर चलकर देश की अन्य महिलाएं भी अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। चंद्रो देवी तोमर की कुछ समय पूर्व कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी।

चंद्रो तोमर पर बनी है बॉलीवुड की फिल्म

शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के ऊपर बॉलीवुड मूवी 'सांड की आंख' भी बनाई गई थी। जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शूटर दादी चंद्रो देवी का किरदार निभाया था।

Advertisment
सीएम योगी का निर्देश शूटर दादी चंद्रो तोमर शूटर दादी योगी आदित्यनाथ प्रकाशी तोमर नोएडा Samachar चंद्रो तोमर yogi adityanath UP News up latest news UP state govt shooting shooter dadi chandro tomar shooter dadi NOIDA SHOOTING RANGE noida News in Hindi Noida News Noida Headlines noida mail dominated society Latest noida News dadi chandro tomar corona death cm yogi order chandro tomar
Advertisment
चैनल से जुड़ें