Advertisment

MANNU KORI : योगी कैबिनेट में ये मजदूर से राज्यमंत्री बना विधायक

MANNU KORI : योगी कैबिनेट में ये मजदूर से राज्यमंत्री बना विधायक yogi adityanath cabinet oath ceremony manohar lal panth mannu kori to be minister of up vkj

author-image
deepak
MANNU KORI : योगी कैबिनेट में ये मजदूर से राज्यमंत्री बना विधायक

उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे बार सीएम पद की शपथ ली। उन्होंने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अपने 52 मंत्रियों के साथ शपथ ली। योगी कैबिनेट नए चेहरों को भी शामिल किया गया। तो कई पुराने लोगों पर भरोसा जताया गया। योगी कैबिनेट में 52 विधायकों को सरकार में मंत्री पद दिया गया जिनमें से पिछड़ी जाति के 20 मंत्री, 8 दलित, 7 ब्राह्मण, 6 ठाकुर, 4 बनिया, 2 भूमियार, 1 कायस्थ, 1 सिख, 1 मुस्लिम, 1 खतरी पंजाबी, 1 आदिवासी शामिल है। इन्ही मंत्रियों में से एक है मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी, जो काफी चर्चा में है।

Advertisment

कौन है मन्नू कोरी?

मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी साल पहले भी मंत्री रह चुके है। मन्नू कोरी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर ललि​तपुर के महरौनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता है। उन्होंने 10वीं तक ही पढ़ाई की है। बताया जाता है कि मन्नू कोरी के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद नाज़ुक हुआ करती थी। उनके पिता मूर्ति बनाने का काम करते थे। मन्नू कोरी भी अपने पिता की मदद करने के लिए मज़दूरी का काम करते थे।

ऐसे आए राजनीति में

मन्नू कोरी की राजनीति में एंट्री बुंदेलखंड के मशहूर बुंदेला परिवार के संपर्क में आने के बाद हुई थी। साल 1995 में वह पहली बार ज़िला पंचायत में शामिल हुए। मन्नू कोरी कई बार विधानसभा और पंचायत का चुनाव हारे। साल 2012 में मन्नू कोराी को बसपा के उम्मीदवार ने हराया था लेकिन इसके बाद साल 2017 में बीजेपी ने उन्हें फिर टिकट दिया और चुनाव जीते। इसके बाद साल 2022 में ललितपुर की महरौनी विधानसभा से चुनाव लड़ा। कोरी ने बसपा प्रत्याशी किरन रमेश खटीक को करारी शिकस्त दी।

Advertisment
चैनल से जुड़ें