/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Untitled-53-2.jpg)
मुंबई। 'शेरशाह' में अपने शानदार अभिनय के जरिए दर्शकों और आलोचकों की तारीफ बटोर रहे अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा धर्मा प्रोडक्शंस की पहली एक्शन फिल्म 'योद्धा' में प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। फिल्म का निर्देशन पुष्कर ओझा और सागर आंबरे की जोड़ी करेगी जबकि इसका निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस और शशांक खैतान की मेंटोर डिसाइपिल फिल्म्स मिलकर करेंगे। निर्देशक के रूप में पुष्कर और सागर की यह पहली फिल्म होगी।
Presenting #Yodha, the first film of the action franchise by Dharma Productions. Excited to be
boarding this plane led by two very talented men - Sagar Ambre & Pushkar Ojha. Releasing in
cinemas 11th November, 2022.🛩@karanjohar@apoorvamehta18@DharmaMoviespic.twitter.com/E3xHqjI8j8— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) November 18, 2021
धर्मा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया ऐप टि्वटर पर 'योद्धा' की पहली झलक को साझा किया, जिसमें सिद्धार्थ बिल्कुल नए अवतार में दिखाई देंगे। फिल्मकार करण जौहर ने टि्वटर पर कहा कि 'शेरशाह' में कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली पहली एक्शन फिल्म में प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। करण ने कहा कि 'योद्धा' 11 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म में दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।
Fastening my seatbelt because this will be a RIDE! #Yodha, directed by Sagar Ambre & Pushkar
Ojha, is coming to hijack your screens on 11th November 2022. Our female leads will be
announced soon!✈️@karanjohar@apoorvamehta18@DharmaMoviespic.twitter.com/AY7muEqRcs— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) November 18, 2021
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें