Advertisment

Yo Yo Honey Singh Documentary : जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आएगी ये हिप हॉप कलाकार की जिंदगी ! फैंस के लिए बड़ी खबर

हिप हॉप कलाकार और रैपर यो यो हनी सिंह के जीवन पर आधारित एक वृतचित्र जल्द ही नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगा। स्ट्रीमिंग मंच ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

author-image
Bansal News
Yo Yo Honey Singh Documentary : जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आएगी ये हिप हॉप कलाकार की जिंदगी ! फैंस के लिए बड़ी खबर

मुंबई।  हिप हॉप कलाकार और रैपर यो यो हनी सिंह के जीवन पर आधारित एक वृतचित्र जल्द ही नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगा। स्ट्रीमिंग मंच ने बुधवार को इसकी घोषणा की। वृतचित्र 'बेयर-इट-ऑल' में हनी सिंह के व्यक्तिगत जीवन और उनके करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में दिखाया जाएगा। वहीं, वृतचित्र में उनके परिवार और दोस्तों की भी झलक दिखेगी।

Advertisment

जानिए हनी सिंह के बारे में 

यो यो हनी सिंह का मूल नाम हृदेश सिंह है। हनी सिंह ने कहा कि पहले भी मीडिया में अपने व्यक्तिगत जीवन और करियर के बारे में खुलकर बात की है लेकिन कभी इसे सबके सामने रख नहीं पाया। उन्होंने कहा, 'मुझे अपने प्रशंसकों से जबरदस्त प्यार मिला है, और वे मेरी पूरी कहानी जानने के हकदार हैं।उन्होंने कहा, 'नेटफ्लिक्स का यह वृतचित्र हर किसी को मेरे जीवन, मेरी परवरिश, जहां मैं हूं और मेरी वर्तमान यात्रा के बारे में ईमानदारी से बताएगा।' यह वृतचित्र मोजेज सिंह द्वारा निर्देशित और सिख्या एंटरटेनमेंट के गुनीत मोंगा और अचिन जैन द्वारा निर्मित है।

पूरे देश को किया है आकर्षित

मोंगा ने कहा कि वह हमेशा हनी सिंह की 'प्रसिद्धि के साथ उतार-चढ़ाव भरी यात्रा' का पता लगाना चाहती थीं, जिसने पूरे देश को आकर्षित किया था। वृतचित्र के निर्माता ने कहा, 'हम भारतीय रैप और हिप-हॉप संगीत के पीछे के शख्स से मिलने के लिए उत्साहित हैं। हम उस यात्रा के बारे में जानेंगे जिसके कारण उनका दबदबा कायम हुआ और विवाद भी पैदा हुए।' वृतचित्र का प्रदर्शन इस साल के अंत में नेटफ्लिक्स पर होगा।

Advertisment
yo yo honey singh songs Yo Yo Honey Singh news yo yo honey singh new song 2022 yo yo honey singh new song yo yo honey singh documentary Yo Yo Honey Singh melody roja yo yo honey singh melody roja song yo yo honey singh honey singh songs honey singh song honey singh old songs honey singh news honey singh new song honey singh ka gana honey singh interview honey singh documentary honey singh docomentary honey singh all songs Honey Singh
Advertisment
चैनल से जुड़ें