Advertisment

Yo Yo Honey Singh: हनी सिंह तीस हजारी कोर्ट में हुए पेश, पत्नी शालिनी ने लगाए हैं घरेलू हिंसा के आरोप..

पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह ने दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर कर Yo Yo Honey Singh उनकी पत्नी द्वारा उनके खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में...

author-image
Bansal News
Yo Yo Honey Singh: हनी सिंह तीस हजारी कोर्ट में हुए पेश, पत्नी शालिनी ने लगाए हैं घरेलू हिंसा के आरोप..

मुंबई। पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह ने दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर कर Yo Yo Honey Singh उनकी पत्नी द्वारा उनके खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में दायर याचिका पर बंद कमरे में सुनवाई करने का आग्रह किया। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार को अपने कक्ष में बुलाकर काफी देर समझाया भी। पिछली सुनवाई पर हनी सिंह अदालत में पेश नहीं हुए थे। इस पर अदालत ने उन्हें फटकार लगाई थी और अंतिम चेतावनी भी दी थी। न्यायाधीश ने कहा था, ‘‘ कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।’’

Advertisment

शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा Yo Yo Honey Singh का मामला दर्ज कराया है और हर्जाने के तौर पर 20 करोड़ रुपये की मांग की है। गौरतलब है कि हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह और तलवार 23 जनवरी, 2011 को वैवाहिक बंधन में बंधे थे।

तलवार ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि सिंह ने पिछले 10 वर्षों में उन्हें शारीरिक प्रताड़ना दी। साथ ही सिंह ने उनके साथ धोखा भी किया। अदालत में तलवार का पक्ष Yo Yo Honey Singh  संदीप कौर ने रखा और सिंह की ओर से रेबेका जॉन पेश हुईं।

Advertisment

हनी सिंह शालिनी तलवार मनोरंजन Yo Yo Honey Singh Tis Hazari Court singer shalini talwar Rapper Honey Singh domestic violence case domestic violence court Bansal News "देश"
Advertisment
चैनल से जुड़ें