Advertisment

Yearly Horoscope 2022 : क्या नया साल आपको दिलाएगा अपना घर, क्या कहते हैं कन्या राशि के तारे

Yearly Horoscope 2022 : क्या नया साल आपको दिलाएगा अपना घर, क्या कहते हैं कन्या राशि के तारे yearly-horoscope-2022-will-the-new-year-bring-you-your-home-what-do-the-stars-of-virgo-sign-say

author-image
Preeti Dwivedi
Yearly Horoscope 2022 : क्या नया साल आपको दिलाएगा अपना घर, क्या कहते हैं कन्या राशि के तारे

नई दिल्ली। नए साल में बन रहे Yearly Horoscope 2022  विभिन्न योग विभिन्न राशि के जातकों का भविष्य तय करेंगे। इसी क्रम में आज हम जानेंगे नया साल कन्या राशि के जातकों के लिए क्या लेकर आया है। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के अनुसार इस बार कन्या राशि के जातक राशि के जातकों को इस नए साल में अपना घर मिलेगा या नहीं।

Advertisment

कन्या का स्वाभाव —
कन्या राशि राशि चक्र की छठी राशि है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के अंतिम तीन चरण, हस्त नक्षत्र के चारों चरण तथा चित्रा नक्षत्र के प्रथम दो चरण मिलकर कन्या राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी बुध है। इसका स्वभाव द्वि स्वभाव है। कन्या राशि की प्रकृति सोम्य है। इस राशि का तत्व पृथ्वी है, गुण तमोगुणी है जाति वैश्य है। यह दिन में बलि होती है। यह दक्षिण दिशा की स्वामी है। यह राशि त्रिधातु प्रकृति की है। शरीर में कमर, पेट और लीवर पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक शुष्क राशि है। इस राशि के लोग उन्नति करने वाले और स्वाभिमानी होते हैं। इस राशि के जातक विलासी सज्जनों को प्रिय, सुंदर, धर्म से परिपूर्ण, दानी, निपुण कवि, वैदिक मार्ग के अनुगामी, सभी लोगों को प्रिय, नाटक नृत्य और गीत की धुन में आसक्त और प्रवासी होते हैं। इस राशि वालों के लिए मंगल बाधक ग्रह होता है। वृश्चिक राशि बाधक राशि होती है और शुक्र इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

वार्षिक राशिफल 2022 : नए साल में अप्रैल माह से खुलेगी इनकी किस्मत, इस महीने बनेंगे अपना घर बनने के योग

नए साल में कन्या का गोचर —
वर्ष के प्रारंभ में गुरु मकर राशि में रहेंगे। 13 अप्रैल से मीन राशि गोचर करेंगे। 29 जुलाई से गुरु मीन राशि में वक्री होंगे तथा 24 नवंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि 28 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 5 जून से शनि वक्री होंगे तथा 12 जुलाई को मकर में प्रवेश करेंगे। 13 अक्टूबर से शनि मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु 11 अप्रैल को अपनी उच्च राशि वृष से वक्री चाल चलते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे तथा पूरे वर्ष भर मेष राशि में ही रहेंगे। अन्य ग्रह जैसे सूर्य मंगल शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे। वर्ष 2022 कन्या राशि के जातकों के लिए वर्ष के प्रारंभिक काल खंड में ठीक नहीं रहेगा परंतु बाकी पूरा वर्ष अत्यंत अच्छा रहने वाला है।

Advertisment

यह भी पढ़े :वृष राशि, New Year Horoscope 2022 : नए साल में इन राशि वालों को मिलेगा अपना घर! चैक करें अपनी राशि

धन उपार्जन -
जनवरी 2022 से अप्रैल 2022 तक आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी होगी। जनवरी एवं फरवरी 2022 तथा मई 2022 से अगस्त 2022 तक धन का उपार्जन काफी अच्छा रहेगा। इसके उपरांत नवंबर एवं दिसंबर का महीना भी धन प्राप्ति के लिए अच्छा रहेगा।

उपाय -
किसी विद्वान ब्राह्मण को कुंडली दिखाकर आपको पुखराज धारण करना चाहिए। इसके अलावा आपको पुस्तकों का दान देना चाहिए।

Advertisment

कैरियर-
जनवरी से अप्रैल के बीच में आप का ट्रांसफर का योग है। इसके अलावा अगर आप कर्मचारी हैं। तो इसी अवधि में आपको कार्यालय में परेशान भी किया जा सकता है। परंतु मई 2022 से कार्यालय में आपकी स्थिति में काफी परिवर्तन होगा और आपको उचित प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपको अपने कार्यालय में अपने शत्रुओं से जुलाई से अक्टूबर तक सावधान रहना चाहिए।
उपाय -आपको प्रतिदिन घर से निकलने के पहले अपने पिता जी का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।

यह भी पढ़े : सिंह राशि Yearly Horoscope 2022 : इच्छा शक्ति से नए साल में जरूर मिल सकता है घर, इन उपायों से राह होगी आसान

भाग्य-
जनवरी से अप्रैल 2022 तक भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। आपका पुरुषार्थ ही आपके कार्यों की सिद्धि का कारण बनेगा। मई महीने से आपके भाग्य से थोड़ी थोड़ी मदद मिलना प्रारंभ हो जाएगी और समय-समय पर मदद मिलेगी। संक्षिप्त में आपको वर्ष 2022 में भाग्य पर यकीन नहीं करना चाहिए। परिश्रम कर सफलताएं प्राप्त करना चाहिए।

Advertisment

उपाय -
आपको काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए।

यह भी पढ़े :मिथुन New Year Horoscope 2022 : इस महीने मिलेगी नौकरी, बंधेंगे परिणय सूत्र में, कछुए को लाई खिलाने से फिर जाएंगे दिन

परिवार-
वर्ष 2022 में आपको अपने परिवार से विशेष मदद नहीं मिलेगी। परंतु यह भी सत्य है कि आपके माता पिता अपने ताकत भर आपका साथ देंगे। भाई बहनों का अल्प सहयोग आपको प्राप्त होगा। आपको अपने संतान का भी अत्यंत कम सहयोग प्राप्त होगा। संतान को अपनी सफलताओं में कमी दिखेगी।

उपाय-
शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

Advertisment

स्वास्थ-
वर्ष 2022 में आप नसों के रोग जैसे कमर और गर्दन में दर्द आदि से पीड़ित रहेंगे। इसके अलावा यह भी संभव है कि अप्रैल महीने के बाद आपके साथ छोटा-मोटा एक्सीडेंट हो। स्वास्थ्य सामान्य रहने की उम्मीद है। जनवरी से अप्रैल के बीच में आपके पेट में भी पीड़ा हो सकती है या पेट के अंदर के किसी अंग में कोई व्यवधान हो सकता है।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप इस तरह की कोई पीड़ा महसूस करने पर भगवान शिव का अभिषेक करवाएं।

व्यापार-
अप्रैल के बाद से आपके व्यापार में उन्नति का योग है। अगर आप ध्यान देंगे और योजनाएं ठीक से बनाएंगे और इन योजनाओं पर अमल करेंगे। तो निश्चित रूप से आपका व्यापार बड़ी तेजी से उन्नति की ओर अग्रसर होगा। अगर आप कोचिंग सेंटर चला रहे हैं। तो आपका कोचिंग सेंटर बच्चों से भरपूर हो जाएगा।

Advertisment

उपाय-
चिड़ियों को दाना दें।

विवाह-
अगर आप अविवाहित हैं तो इस वर्ष विवाह होने की संभावना 90 प्रतिशत है। अप्रैल-मई तथा सितंबर अक्टूबर में विवाह होने की संभावना ज्यादा है। आपका जीवन साथी आपकी उम्मीदों से ज्यादा अच्छा होगा।

उपाय-
सप्ताह में एक बार मंदिर में जाकर गरीबों को चावल का दान दें। इसी प्रकार स्कूल में जाकर गरीब बच्चों को पुस्तक का दान दें।

मकान जमीन कार के योग —
जनवरी से अप्रैल के बीच में इस तरह की सामग्री खरीदने का एक संयोग बन रहा है। इसके अलावा पूरे वर्ष में आप द्वारा मकान आदि खरीदे जाने का संयोग बहुत कमजोर है। परंतु आपको इससे निराशा होने की आवश्यकता नहीं है। आपको चाहिए कि आप इस समय का सदुपयोग धनराशि इकट्ठा करने में करें।

anil kumar 2

उपाय-
गुरुवार के दिन व्रत रखें और विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

वार्षिक उपाय-
ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपको गुरुवार का व्रत रखना चाहिए। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप किसी विद्वान ब्राह्मण से महीने के प्रथम सोमवार को तथा सोमवती अमावस्या को भगवान शिव का अभिषेक करवाएं।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सिंह राशिफल — Leo Horoscope वृष राशिफल — Taurus Horoscope वृश्चिक राशिफल — Scorpio Horoscope मेष राशिफल — Aries Horoscope मीन राशिफल — Pisces Horoscope मिथुन राशिफल — Gemini Horoscope मकर राशिफल — Capricorn Horoscope धनु राशिफल — Sagittarius Horoscope तुला राशिफल — Libra Horoscope कुंभ राशिफल — Aquarius Horoscope कर्क राशिफल — Cancer Horoscope कन्या राशिफल — Virgo Horoscope yearly horoscope 2022 today horoscope tagalog horoscope new year horoscope 2022 MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News Hindi kanya rashi ka rashifal horoscope today horoscope for today' horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP free daily horoscope dec Daily Horoscope 2021" daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today daily horoscope 2021 to 2022 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news aries daily horoscope today "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें