Advertisment

Yearly Horoscope 2022 : नए साल में अप्रैल से खुलेगी किस्मत, इस महीने बनेंगे अपना घर बनने के योग

Yearly Horoscope 2022 : नए साल में अप्रैल से खुलेगी किस्मत, इस महीने बनेंगे अपना घर बनने के योग yearly-horoscope-2022-their-luck-will-open-in-the-new-year-from-the-month-of-april-this-month-the-chances-of-becoming-their-home-will-be-made

author-image
Preeti Dwivedi
Yearly Horoscope 2022 : क्या नया साल आपको दिलाएगा अपना घर, क्या कहते हैं कन्या राशि के तारे

नई दिल्ली। नया साल सभी राशि Yearly Horoscope 2022 : के जातकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आ रहा है। आइए हम जानते है। आज वर्ष 2022 कर्क राशि के ​लिए कैसा रहने वाला है। कर्क राशि, राशि चक्र की चौथी राशि है। पुनर्वसु नक्षत्र का अंतिम चरण, पुष्य नक्षत्र के चारों चरण तथा अश्लेषा नक्षत्र के चारों चरण मिलकर कर्क राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इसका स्वभाव चर स्वभाव है। कर्क राशि की प्रकृति सोम्य है। इस राशि का तत्व जल है। गुण सात्विक है जाति ब्राम्हण है। यह रात्रि में बलि होती है। यह उत्तर दिशा की स्वामी है। यह राशि कफ प्रकृति की है। शरीर में हृदय के अलावा, उदर ,सीना और गुर्दे पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक सजल राशि है। इस राशि के लोग लोगों का स्वभाव भौतिक सुखों में लगे रहना। लज्जालु स्थिर गति और समयानुसार निर्णय लेना होता है। इस राशि वालों के लिए शुक्र बाधक ग्रह होता है। वृष राशि बाधक राशि होती है। मंगल और चंद्रमा इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल कुमार पाण्डे से जानते हैं इस राशि के लिए आने वाला साल क्या खास लेकर आएगा।

Advertisment

वर्ष की शुरुआत में ऐसी होगी स्थिति —
वर्ष के प्रारंभ में गुरु मकर राशि में रहेंगे। 13 अप्रैल से मीन राशि गोचर करेंगे। 29 जुलाई से गुरु मीन राशि में वक्री होंगे। तथा 24 नवंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि 28 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 5 जून से शनि वक्री होंगे। 12 जुलाई को मकर में प्रवेश करेंगे। 13 अक्टूबर से शनि मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु 11 अप्रैल को अपनी उच्च राशि वृष से वक्री चाल चलते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे। पूरे वर्ष भर मेष राशि में ही रहेंगे। अन्य ग्रह जैसे सूर्य मंगल शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे। कर्क राशि के जातकों के लिए इस वर्ष बहुत अच्छा समय आने वाला है । अप्रैल महीने के बाद 2022 में आप अधिकांश कार्यों में सफल रहेंगे।

यह भी पढ़े :मिथुनNew Year Horoscope 2022 : इस महीने मिलेगी नौकरी, बंधेंगे परिणय सूत्र में, कछुए को लाई खिलाने से फिर जाएंगे दिन

धन उपार्जन-
जनवरी से अप्रैल 2022 तक गलत रास्तों से धन आने का योग है। उसके उपरांत पुनः जून, जुलाई अगस्त और सितंबर के महीने में भी अच्छी धनराशि आपको प्राप्त होगी। अप्रैल तक आपके खर्चे भी बहुत रहेंगे। इस समय आपको संभल कर अपना धन व्यय करना चाहिए।

Advertisment

उपाय-
आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और गुरुवार को रामचंद्र जी के मंदिर में जाकर राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें।

यह भी पढ़े :वृष राशि, New Year Horoscope 2022 : नए साल में इन राशि वालों को मिलेगा अपना घर! चैक करें अपनी राशि

कैरियर-
अप्रैल तक आपके स्थानांतरण का योग है। यह संभव है कि आपका कार्य इसमें बदल जाए। अप्रैल के बाद आप के विवाद बढ़ेंगे। कार्यालय में आपका रुतबा बढेगा। इस वर्ष आपको बाद विभाग से बचना चाहिए। आप बगैर किसी काम के भी इस वर्ष अपने अधिकारियों से संग्राम कर सकते हैं।

Advertisment

उपाय-
आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

भाग्य-
इस पूरे वर्ष आपका भाग्य आपकी लगातार मदद करेगा। मई महीने के बाद आप जो कुछ भी प्रयास करेंगे सभी प्रयास सफल होंगे। आपको सभी पेंडिंग कार्य को संपन्न करने का प्रयास करना चाहिए। जुलाई माह से भाग्य से थोड़ी दिक्कत महसूस होगी। यह नवंबर तक चलेगी। इस प्रकार से कर्क राशि वालों को किसी भी काम को करने के लिए जुलाई से नवंबर तक विशेष परिश्रम करने होंगे।

उपाय-
शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें।

परिवार-
इस वर्ष आपके पिताजी या माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यह भी संभव है कि आपकी अपने माता पिता जी से कुछ वाद विवाद हो जाए। भाई बहनों से आपके संबंध सामान्य रहेंगे अर्थात कैसे चल रहे हैं वैसे ही रहेंगे। अगर आपके पिताजी या माताजी 70 साल से ऊपर के हैं। इस अवधि में आपको उन पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा। आपको अपने संतान से काफी सहयोग मिलेगा और संतान की उन्नति भी होगी।

उपाय-
किसी विद्वान ब्राह्मण से राहु और केतु के शांति का उपाय करवाएं।

स्वास्थ्य-
अप्रैल 2022 तक आपके स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी रहेगी। मई 2022 से जुलाई 2022 तक आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगस्त 2022 से नवंबर 2022 तक स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी आएगी। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य भी अप्रैल 2022 तक थोड़ा नरम गरम चलता रहेगा। अप्रैल 2022 के बाद जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

Advertisment

उपाय-
आपको चाहिए कि आप मोती की माला धारण करें।

व्यापार-
सितंबर और अक्टूबर 2022 में आपका व्यापार अपनी बुलंदियों पर होगा।इसके अलावा आपका व्यापार मई महीने से धीरे धीरे प्रगति करेगा। यह वर्ष आपके व्यापार के लिए अत्यंत उत्तम वर्ष है। इस वर्ष में आपको चाहिए कि आप अपना व्यापार लगातार आगे बढ़ायें।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप शनिवार का व्रत करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

anil kumar 2

विवाह-
अविवाहित जातकों के लिए फरवरी-मार्च तथा अगस्त सितम्बर के महीने अत्यंत उत्तम है। इस अवधि में विवाह के नए प्रस्ताव आएंगे तथा अगर प्रत्यंतर दशा उत्तम है तो शादी भी हो जाएगी। आपको चाहिए कि आप इस समय अपनी कुंडली को किसी विद्वान ब्राह्मणों को दिखाएं और उसके द्वारा बताए गए उपाय करें।

Advertisment

उपाय-
कुंडली की विवेचना के उपरांत विद्वान ब्राह्मणों द्वारा बताए गए उपायों के अलावा फरवरी-मार्च तथा अगस्त और सितंबर के महीने में शुक्रवार के दिन आपको मंदिर पर जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान देना चाहिए।

मकान-
मकान कार और सुख-सुविधा की अन्य चीजें को प्राप्त करने की आपको बहुत इच्छा रहेगी। परंतु अप्रैल के महीने तक यह इच्छा सफल नहीं हो सकेगी। अप्रैल के बाद अर्थात मई महीने से संयोग बनने प्रारंभ होंगे। मई, जून अक्टूबर और नवंबर 2022 में आपकी इच्छा पूर्ण हो सकती है।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप गरीबों को सफेद वस्त्र का दान दें।

वार्षिक उपाय-
ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो गरीबों के बीच आपको वस्त्र का दान देना चाहिए। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप किसी विद्वान ब्राह्मण से हर एकादशी और पूर्णमासी को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ साल भर में कम से कम 3 बार करवाएं।

Advertisment

yearly horoscope vrash rashi 2022 yearly horoscope 2022 today horoscope tagalog horoscope MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News Hindi kark rashifal 2022 kark horoscope 2022 horoscope today horoscope for today' horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP free daily horoscope dec Daily Horoscope 2021" daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today daily horoscope 2021 to 2022 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news aries daily horoscope today "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें