Advertisment

Yearly Horoscope 2022 : कार्यालय में बदल जाएगी सीट, केरियर में उछाल के प्रबल योग, पलटेगी किस्मत

Yearly Horoscope 2022 : कार्यालय में बदल जाएगी सीट, केरियर में उछाल के प्रबल योग, पलटेगी किस्मत yearly-horoscope-2022-seat-will-change-in-office-strong-chances-of-career-boom-luck-will-reverse-makar-rashi-horoscope-2022-new-year-horoscope

author-image
Preeti Dwivedi
Yearly Horoscope 2022  : कार्यालय में बदल जाएगी सीट, केरियर में उछाल के प्रबल योग, पलटेगी किस्मत

नई दिल्ली। राशि चक्र की दसवीं राशि Yearly Horoscope 2022 मकर के लिए नया साल कुछ खास लेकर आने वाला है। इस राशि के लिए नया साल केरियर में एक नया उछाल लेकर आएगा। तो वहीं धन कमाने के मामले में पूरी पूरे वर्ष में 7 महीने अच्छा पैसा आएगा। आइए जानते हैं पंडित अनिल कुमार पाण्डेय से कि नया साल इस राशि के जातकों के लिए और क्या खास लेकर आने वाला है।

Advertisment

मकर राशि का स्वभाव —
राशि चक्र की यह दसवीं राशि है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के अंतिम तीन चरण चरण, श्रवण नक्षत्र के चारों चरण तथा धनिष्ठा नक्षत्र का प्रथम दो चरण मिलकर मकर राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि की आकृति मगर समान होती है। इसका स्वभाव चर है। धनु राशि की प्रकृति सोम्य है। इस राशि का तत्व पृथ्वी है, गुण तमोगुणी है जाति वैश्य है। यह रात्रि में बली होता है। दक्षिण दिशा की स्वामी तथा वात प्रकृति की है। शरीर में जोड़ और घुटने पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। साथ ही ये एक सजल राशि भी है। इस राशि के जातक विद्वान संगीतज्ञ, सुंदर स्त्रियों का प्रिय पात्र, पुत्रों से युक्त, माता का पेड़, धनी, त्यागी, अच्छी नौकरी वाला, दयालु, भाइयों वाला और सुख प्राप्त करने लेकिन लिए अधिक चिंतन करने वाला होता है। इस राशि वालों के लिए मंगल बाधक ग्रह होता है। वृश्चिक राशि, बाधक राशि होती है। बुध इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

नए साल में ग्रहों का गोचर —
वर्ष के प्रारंभ में गुरु मकर राशि में रहेंगे। 13 अप्रैल से मीन राशि गोचर करेंगे। 29 जुलाई से गुरु, मीन राशि में वक्री होंगे। जो 24 नवंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि 28 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 5 जून से शनि वक्री होंगे। 12 जुलाई को मकर में प्रवेश करेंगे। 13 अक्टूबर से शनि मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु 11 अप्रैल को अपनी उच्च राशि वृष से वक्री चाल चलते हुए, मेष राशि में प्रवेश करेंगे तथा पूरे वर्ष भर मेष राशि में ही रहेंगे। अन्य ग्रह जैसे सूर्य, मंगल, शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे।

ऐसा रहेगा नया साल इनके लिए —
वर्ष 2022 मकर राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदाई है। वर्ष के प्रारंभ में स्थितियां कम अच्छी है। वर्ष के मध्य में स्थितियां बेहतर हो रही हैं तथा अंत में भी बेहतर रहेगी।

Advertisment

धन उपार्जन:-
जनवरी, मई, जून, अगस्त, सितंबर नवंबर और दिसंबर में धन आने के अच्छे योग हैं। इन सभी महीनों में धन लाभ होना है। कभी कम और कभी ज्यादा। आप को अधिकतर धन अच्छे रास्ते से ही आएगा। बुरे रास्ते से बहुत कम धन आने की संभावना है।

उपाय-
हर महीने के लिए अलग-अलग उपाय हैं। परंतु आपको सूर्य भगवान को जल पूरे 12 महीने देना चाहिए।

कैरियर:-
कार्यालय के क्षेत्र में आपकी प्रगति अप्रैल माह तक कम रहेगी। अप्रैल माह के उपरांत मई और जून में आपको उछाल मिल सकता है। यह संभव है इस दौरान आपकी सीट बदल दी जाए। आपका आप कार्य अधिकारियों को अत्यंत पसंद आने लगे। कैरियर की दृष्टि से मई और जून बहुत अच्छे हैं। जुलाई-अगस्त जुलाई से लेकर के अक्टूबर तक का समय थोड़ा कम अनुकूल है। परंतु नवंबर और दिसंबर दोनों बहुत अच्छे हैं।

Advertisment

उपाय-
आपको चाहिए कि आप शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर गरीबों के बीच चावल का दान दें।

भाग्य-
अप्रैल तक आपको भाग्य से कोई मदद बड़ी मुश्किल से ही मिलेगी। अप्रैल के बाद आपका भाग्य आपका साथ देने लगेगा। इस समयावधि में आपके कई कार्य थोड़े परिश्रम से ही हो जाएंगे। मई और जून में आपका भाग्य आप की थोड़ी ज्यादा मदद करेगा। जुलाई अगस्त और सितंबर में इस मदद में थोड़ी कमी आएगी। नवंबर और दिसंबर के महीने में पुनः भाग्य आपका अच्छे से साथ देगा।

उपाय-
हर बुधवार गाय को हरा चारा खिलाएं।

परिवार-
आपको अपने भाई बहनों का सहयोग इस वर्ष कि कुछ विशेष महीनों में ही मिलेगा। जैसे मई और जून के महीने में आपको अपने भाई बहनों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के महीने में इस सहयोग में थोड़ी कमी आएगी। नवंबर और दिसंबर के महीने में आपको अपने भाई बहनों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके माता पिता जी निरंतर आपसे प्रसन्न रहेंगे। जनवरी-फरवरी और मार्च के महीने में आपके पिता जी थोड़ा आप से रुष्ट हो सकते हैं। माता जी के स्वास्थ्य में अप्रैल महीने के बाद थोड़ी खराबी आ सकती है। वर्ष 2022 में अप्रैल तक आपकी संतान आपकी कम मदद करेगी। यह भी संभव है कि आपको अपनी संतान से कष्ट भी हो।

Advertisment

उपाय-
हर बुधवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

Shani Ka Gochar 2022 : 30 साल बाद होने जा रहा है बड़ा बदलाव! स्वराशि में प्रवेश कर इनकी बदलेगा किस्मत!

स्वास्थ्य-
अप्रैल तक आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है।आप लोगों के गर्दन में या कमर में दर्द अक्टूबर नवंबर और दिसंबर के महीने में पुनः यह रोग बढ़ सकता है। छोटे-मोटे एक्सीडेंट होने का भी योग है। आपको चाहिए कि आप वसायुक्त भोजन से परहेज करें और स्वास्थ्य के संबंध में अपनी दिनचर्या में योगासन को महत्व दें।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप शनिदेव, राहु और केतु की शांति हेतु किसी विद्वान ब्राह्मण से जाप करवाएं।

Advertisment

व्यापार-
व्यापार के मामले में वर्ष 2022 मिश्रित फल देने वाला है। अधिकांश महीनों में आपको व्यापार से लाभ होगा। कुछ महीने जैसे फरवरी, मार्च, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर में लाभ की मात्रा में काफी कमी आएगी। दिसंबर के महीने में व्यापार के बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा। इस बात की पूरी संभावना है। कि आपको अपने व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए अत्यधिक मेहनत करना पड़े। जनवरी, फरवरी और मार्च में तथा अक्टूबर नवंबर और दिसंबर में आपको अपने साझेदार के साथ कुछ तनाव युक्त समय भी बिताना पड़ सकता है।

उपाय-
शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर 7 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

यह भी पढ़ें :वार्षिक राशिफल : मेष     वृष,    मिथुन,

विवाह-
अविवाहित जातकों की विवाह हेतु वर्ष 2022 में काफी उम्मीद है। जनवरी फरवरी-मार्च तथा अप्रैल एवं अगस्त के महीने में विवाह तय होने की अच्छी उम्मीद है। जून और अक्टूबर के महीने में विवाह के रिश्ते अच्छे आएंगे परंतु उसमें कुछ लोग बाधा खड़ी करेंगे। मई और जून के महीने में विवाह के बहुत अच्छे प्रस्ताव आएंगे। अगर आप थोड़ा भी प्रयास करेंगे तो अप्रैल या मई और नवंबर, दिसंबर के महीने में शादी तय होने की शत प्रतिशत उम्मीद है। वैवाहिक संबंध, अप्रैल के बाद उत्तम रहेंगे।

Advertisment

मकान कार आदि-
मकान और जमीन या कार खरीदने के इस वर्ष कई अवसर आएंगे। किस बात की पूरी संभावना है कि आप 27 जून से लेकर 10 अगस्त के बीच में कोई सुख की वस्तु खरीद लें। नवंबर और दिसंबर के महीने में भी इस तरह के खरीदारी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इन सभी अवधि में आपको आसानी से ऋण मिल सकता है। पैतृक संपत्ति के विवाद का हल भी इसी अवधि में हो सकता है।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप चिड़ियों को दाना दें।

वार्षिक उपाय-
ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपको चिड़ियों को दाना चुगाना है। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष की सभी एकादशी को व्रत रखें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

27 Dec-2 Jan 2022 Weekly Horoscope : सावधान बन चुका है काल सर्प योग, इन तारीखों को रहें सतर्क

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

yearly horoscope 2022 yearly horoscope weekly Horoscope today horoscope tagalog horoscope new year makara rashi 2022 new year makara rashi new year horoscope in kannada new year 2022 horoscope MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi makara rasi new year makara rasi makara rashi makar rashifal 2022 Makar Rashifal makar rashi 2022 rashifal in hindi makar rashi 2022 rashifal makar rashi 2022 in hindi makar rashi 2022 Makar Rashi Madhya Pradesh News Hindi horoscope today horoscope for today' horoscope 2022 horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP free daily horoscope dec Daily Horoscope 2021" daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today Daily Horoscope 25 dec 2021 daily horoscope 2021 to 2022 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope capricorn horoscope 2022 bansal news today bansal mp news today bansal mp news aries daily horoscope today 2022 makar rashi "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें