Advertisment

Yearly Horoscope 2022 Kumbh Rashi : नए साल में बड़ी तेजी से आने वाला है धन, पूरे साल रहेंगे मालामाल

author-image
Preeti Dwivedi
Yearly Horoscope 2022 Kumbh Rashi : नए साल में बड़ी तेजी से आने वाला है धन, पूरे साल रहेंगे मालामाल

नई दिल्ली। नया साल कुंभ राशि के Yearly Horoscope 2022 Kumbh Rashi जातकों को म​कान, कार आदि खरीदने का योग कम ही दिख रहे हैं। कुंभ राशि राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि है। पंडित अनिल कुमार पाण्डेय से जानते हैं नया साल इनके लिए क्या खास लेकर आने वाला है।

Advertisment

कुंभ राशि का स्वभाव —
कुंभ राशि राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि है। धनिष्ठा नक्षत्र के अंतिम दो चरण चरण, शतभिषा नक्षत्र के चारों चरण तथा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रथम तीन चरण मिलकर कुंभ राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि की आकृति कंधे पर घड़ा लिए पुरुष की है। इसका स्वभाव स्थिर है। कुंभ राशि की प्रकृति क्रूर है। इस राशि का तत्व वायु है, गुण तमोगुणी है जाति शूद्र है। यह दिन में बली होता है। यह पश्चिम दिशा की स्वामी है। यह राशि त्रिधातु प्रकृति की है। शरीर में पिंडली एवं आंतों पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक सजल राशि है। इस राशि के जातकों में शिल्पचातुर्य, वैज्ञानिकता, अन्वेषणशीलता आदि गुण होते हैं। यदि कुंभ राशि में जन्म हो तो मनुष्य दानी, कृतज्ञ, हाथी, घोड़ा और धन का स्वामी, शुभ दृष्टि एवं सदैव कोमल स्वभाव वाला, धन और विद्या हेतु प्रयत्नशील, पुत्र से युक्त, स्नेह युक्त, यशस्वी अपनी शक्ति से धन का उपभोग करने वाला और निर्भीक होता है। इस राशि वालों के लिए सूर्य बाधक ग्रह होता है। सिंह, राशि बाधक राशि होती है और शुक्र इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

नए साल में ग्रहों का गोचर —
वर्ष के प्रारंभ में गुरु मकर राशि में रहेंगे। 13 अप्रैल से मीन राशि गोचर करेंगे। 29 जुलाई से गुरु मीन राशि में वक्री होंगे तथा 24 नवंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि 28 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 5 जून से शनि वक्री होंगे। 12 जुलाई को मकर में प्रवेश करेंगे। 13 अक्टूबर से शनि मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु 11 अप्रैल को अपनी उच्च राशि वृष से वक्री चाल चलते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे तथा पूरे वर्ष भर मेष राशि में ही रहेंगे। अन्य ग्रह जैसे सूर्य मंगल शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहें। कुंभ राशि के जातकों का अप्रैल तक वार्षिक भविष्यफल सामान्य कहा जा सकता है अप्रैल महीने के बाद यह काफी अच्छा हो जाएगा।

धनु Yearly Horoscope 2022 : नए साल में कैरियर को लेकर होने वाली है बड़ी उठा-पटक, कहीं आप भी तो नहीं शामिल

Advertisment

धन उपार्जन:-
जनवरी और दिसंबर के महीने में आपके पास धन की आवक हो सकती है। इसके उपरांत मार्च और अप्रैल में आपके पास आने वाला धन सामान्य धन कहा जा सकता है। परंतु मई और जून के महीने में आपके पास धन की आवक काफी अच्छी हो जाएगी। जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के महीने में यह सामान्य रहेगी। पुनः नवंबर और दिसंबर के महीने में आपके पास धन की आवक बहुत तेजी के साथ बढ़ेगी। वर्ष भर आपके खर्चों में कमी रहेगी। परंतु नवंबर और दिसंबर में आप के खर्चे विशेष रूप से कम हो जाएंगे। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि धन धान्य के मामले में वर्ष 2022 आपके लिए अच्छा है।

उपाय-
घर से निकलने के पहले अपने माता पिता का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें।

कैरियर-
बर्ष 2022 में अप्रैल महीने से आपके कैरियर में एक बड़ा उछाल आएगा। इस प्रकार अप्रैल मई-जून महीने में आपका कैरियर ठीक चलेगा। जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीने में कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। इसके उपरांत अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर आपके कैरियर का ग्राफ ऊंचाई की तरफ जाएगा।

Advertisment

उपाय-
आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनि देव की आराधना करें।

भाग्य -
वर्ष 2022 में कुंभ राशि के जातकों का भाग्य सामान्य। अक्टूबर और नवंबर माह में आपको अपने भाग्य से मदद मिलेगी। साल के बाकी दिनों में आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। अर्थात आप जितना परिश्रम करेंगे उतना ही आपको फल प्राप्त होगा। ज्यादा रिस्क वाले कार्य आपको एवाइड करना चाहिए।

उपाय -
हीरे या अमेरिकन डायमंड की अंगूठी पहने।

परिवार-
इस वर्ष 9 अप्रैल तक आपके माताजी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य भी नरम गरम रह सकता है। अप्रैल के बाद आपका अपने भाई बहनों से संबंध खराब हो सकता है। उनका सहयोग आपको प्राप्त नहीं होगा। जून और जुलाई के महीने में आप के संतान की उन्नति हो सकती है। पारिवारिक रूप से यह वर्ष आपके लिए कोई बहुत अच्छा नहीं है ।

Advertisment

उपाय-
काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

स्वास्थ्य:-
अप्रैल माह से आपका स्वास्थ्य पूरे वर्ष भर अच्छा रहेगा। बीच-बीच में थोड़ा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपको चाहिए कि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति जून और जुलाई महीने में सतर्क रहें। अप्रैल माह के पहले आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य अप्रैल-मई महीने में थोड़ा खराब हो सकता है।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

व्यापार:-
जनवरी और दिसंबर के महीने में आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। इसके अलावा जुलाई का महीना भी आपके व्यापार के लिए अच्छा है। मई और जून का महीना भी व्यापार की दृष्टि से ठीक प्रतीत होता है। इसके अलावा बाकी सभी महीने व्यापार की दृष्टि से सामान्य है। आप को बहुत सतर्क होकर के वर्ष 2022 में व्यापारिक कार्य करना चाहिए।

Advertisment

उपाय-
आपको चाहिए क्या आप बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।

विवाह:-

इस वर्ष आपकी कुंडली के गोचर में विवाह के अच्छे योग नहीं है परंतु अप्रैल और सितंबर के महीने में अगर आपकी विंशोत्तरी दशा में विवाह के योग हैं तो विवाह तय हो सकता है। अप्रैल माह मे आपको विवाह में कोई व्यक्ति बाघा उत्पन्न कर सकता है।

उपाय-
किसी विद्वान ब्राह्मण से शनि की शांति का उपाय करवाएं।

मकान, कार, जमीन  :-
जून, जुलाई या नवंबर के महीने में मकान खरीदने का योग है। इस वर्ष आपकी कुंडली में सुख की वस्तुएं खरीदने का बहुत अच्छा योग नहीं है। आपको इन वस्तुओं को खरीदने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

उपाय -

आपको चाहिए कि आप गरीब लोगों को चावल का दान दें।

वार्षिक उपाय-
ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपको गरीबों के बीच में चावल का दान देना है। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष भगवान शिव का जल और दूध से महीने के प्रथम सोमवार को अभिषेक करें।

Advertisment

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सिंह राशिफल — Leo Horoscope वृष राशिफल — Taurus Horoscope वृश्चिक राशिफल — Scorpio Horoscope मेष राशिफल — Aries Horoscope मीन राशिफल — Pisces Horoscope मिथुन राशिफल — Gemini Horoscope मकर राशिफल — Capricorn Horoscope धनु राशिफल — Sagittarius Horoscope तुला राशिफल — Libra Horoscope कुंभ राशिफल — Aquarius Horoscope कर्क राशिफल — Cancer Horoscope कन्या राशिफल — Virgo Horoscope Yearly Horoscope 2022 Kumbh Rashi today horoscope tagalog horoscope MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News Hindi horoscope today horoscope for today' horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP free daily horoscope dec Daily Horoscope 2021" daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today Daily Horoscope 26 dec 2021 daily horoscope 2021 to 2022 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news aries daily horoscope today "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें