Advertisment

Year 2023 Vivah Muhurat : 19 जनवरी से शुरू हो रही हैं शादियां, तीन महीने में 19 शुद्ध मुहूर्त, फिर एक महीने के लिए लग जाएगी रोक

Year 2023 Vivah Muhurat : 19 जनवरी से शुरू हो रही हैं शादियां, तीन महीने में 19 शुद्ध मुहूर्त, फिर एक महीने के लिए लग जाएगी रोक year-2023-vivah-muhurat-marriages-are-starting-from-January-19-19-shuddha-muhurat-in-three-months-then-ban-will-be-imposed-for-one-month-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Year 2023 Vivah Muhurat : 19 जनवरी से शुरू हो रही हैं शादियां, तीन महीने में 19 शुद्ध मुहूर्त, फिर एक महीने के लिए लग जाएगी रोक

नई दिल्ली। Year 2023 Vivah Muhurat अभी तक धनु राशि में चल रहे सूर्य 14 जनवरी को मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। shaadi muhurat jan 2023 ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस सूर्य के मकर संक्रांति में करते ही शादियां शुरू हो जाएंगी। जो पूरे दो महीने चलेंगी। इसके बाद फिर एक महीने के लिए विराम लग जाएगा। इसके बाद फिर चैत्र नवरात्रि के बाद एक बार फिर शादियां शुरू होंगी।

Advertisment

15 जनवरी को सूर्य बदलेंगे राशि — Surya Gochar jan 2023
ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी की रात 3 बजे के बाद यानि 15 जनवरी को अपनी राशि बदलकर मकर में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के राशि बदलते ही शुभ काम शुरू हो जाएंगे। मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी। इसी के साथ खरमास की समाप्ति हो जाएगी।

12 राशियों की 12 संक्रांतियां —
आपको बता दें कुंडली में 12 राशियां होती हैं। जब सूर्य इन राशियों में प्रवेश करते हैं तो ये 12 संक्रांतियों के नाम से जानी जाती हैं। सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता हैं। Kharmas 2022: जब ग्रहों के राजा सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो धनु संक्रांति होती है। 16 दिसंबर को धनु संक्रांति लगते ही 30 दिन के लिए मुंडन, सगाई और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों पर विराम लग जाता है।

आखिर किसे कहते हैं खरमास?
हिन्दू पंचांग के अनुसार एक साल में 12 राशियों की 12 संक्रांति होती है। जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करता है तो उसे धनु संक्रांति कहते हैं। जब मकर राशि में प्रवेश करते है तो उसे मकर संक्रांति कहते हैं। इन दोनों संक्रांतियों के बीच के समय को मलमास कहते हैं। इसे समय अंतराल को ही खरमास कहते हैं।

Advertisment

क्यों बंद होते हैं शुभ कार्य
ज्योतिषिय पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार गुरु देव बृहस्पति धनु राशि के स्वामी हैं। जब बृहस्पति अपनी ही राशि में प्रवेश करते हैं तो ये जातकों के लिए अच्छा नहीं होता है। जब ऐसा होता है तब लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर पड़ जाता है। धनु राशि में सूर्य के कमजोर होने के चलते ही इसे मलमास कहते हैं। साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि इस समय अंतराल यानि खरमास में सूर्य का स्वभाव उग्र हो जाता है। सूर्य के कमजोर होने के कारण इस महीने में शुभ कार्यों की मनाही होती है।

एक महीने के लिए लग जाएगा विराम

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार 14 जनवरी की रात में सूर्य के मकर में प्रवेश करने से शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके बाद जनवरी, फरवरी, मार्च तीन दिन महीने विवाह मुहूर्त रहेंगे। जिसमें जनवरी में 4, फरवरी में 8 और मार्च में 7 विवाह मुहूर्त आ रहे हैं। आपको बता दें ये सभी शुद्ध मुहूर्त हैं।

विवाह मुहूर्त —
जनवरी — 19, 25, 26, 27
फरवरी — 8,9,10,15,16,17,22,23
मार्च — 5,6,7,813,14

Advertisment

2023 ka vivah muhurt 2023 me shadi ka muhurat 2023 vivah muhurat 2023 vivah muhurat list february 2023 vivah muhurat shadi muhurat 2023 in hindi shubh vivah muhurat 2023 vivah muhurat 2023 vivah muhurat august 2023 vivah muhurat december 2023 vivah muhurat feb 2023 vivah muhurat february 2023 vivah muhurat in 2023 vivah muhurat january 2023 vivah muhurat march 2023 vivah muhurat may 2023 vivah muhurt list 2023 in hindi year-2023-vivah-muhurat विवाह मुहूर्त 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें