Advertisment

Delhi Yamuna River: खतरे के निशान से ऊपर बह रहा नदी का पानी, आज बढ़ सकता है जलस्तर

राजधानी में यमुना का जलस्तर चेतावनी के निशान (204.5 मीटर) के करीब पहुंच गया और इसके 26 सितंबर को पार कर जाने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

author-image
Bansal News
Delhi Yamuna River: खतरे के निशान से ऊपर बह रहा नदी का पानी, आज बढ़ सकता है जलस्तर

नई दिल्ली। Delhi Yamuna River ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद रविवार को राजधानी में यमुना का जलस्तर चेतावनी के निशान (204.5 मीटर) के करीब पहुंच गया और इसके 26 सितंबर को पार कर जाने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Advertisment

दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने कहा कि रात नौ बजे जलस्तर 204.4 मीटर तक पहुंच चुका था और सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच इसके बढ़कर 204.7 मीटर हो जाने की संभावना है। दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी तब दी जाती है, जब हरियाणा के यमुना नगर में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने की दर एक लाख क्यूसेक के निशान को पार कर जाती है। तब यमुना नदी के तट के पास निचले इलाकों और अन्य बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खाली कराया जाता है।

दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने रात आठ बजे करीब 45,352 क्यूसेक पानी छोड़ने की सूचना दी। एक क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकेंड के बराबर होता है। यमुना नदी प्रणाली के जलग्रहण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्से शामिल हैं।

yamuna water level yamuna river water level yamuna river toxic foam yamuna river pollution yamuna river in delhi yamuna river foam yamuna river delhi Yamuna River yamuna flood in yamuna river delhi yamuna water level delhi yamuna river pollution delhi yamuna river news today delhi yamuna river news in hindi delhi yamuna river news aaj tak delhi yamuna river delhi yamuna flood delhi yamuna delhi current yamuna water level in delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें