Advertisment

Yamuna Water Level: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, निचले इलाकों में फिर बाढ़ की आशंका

Yamuna Water Level: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई जगह जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है।

author-image
Bansal news
Delhi Rains: दिल्ली में खतरे के निशान पर यमुना का जलस्तर, CM केजरीवाल ने बुलाई बैठक

Yamuna Water Level: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई जगह जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है। इसके साथ ही दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया है। यमुना नदी में जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर पहुंच गया है। पुराने रेलवे ब्रिज पर आज रात 10 बजे यमुना नदी में जलस्तर 205.39 मीटर दर्ज किया गया।
वीडियो आज सुबह के पुराने यमुना पुल (लोहा पुल) के आसपास की वर्तमान स्थिति को दर्शाते हुए ली गई है।

Advertisment

जुलाई में बाढ़ से मचा था हाहाकार

मध्य जुलाई में राजधानी और पहाड़ों पर भारी वर्षा के कारण दिल्ली को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा। 13 जुलाई को यमुना नदी रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक बढ़ गई थी, जिससे पिछले रिकॉर्ड भी टूट गए थे। बीते कई सालों की तुलना में शहर में अधिक अंदर तक बाढ़ का पानी घुस आया था। बाढ़ग्रस्त इलाकों से 27000 से अधिक लोगों को निकाला गया। संपत्ति, कारोबार और कमाई के मामले में करोड़ों रुपये तक का नुकसान हुआ है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1691644610907722013?s=20

ये भी पढ़ें:

Independence Day: इजराइल में भारतीय राजदूत ने तिरंगा फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

Assembly Election 2023: बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर होगी चर्चा

Advertisment

Earthquake: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके, जानमाल का नुकसान नहीं

Pakistan News: पाकिस्तान में रह रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाई गई, ग्वादर में हमले की कोशिश के बाद लिया फैसला

Delhi Excise Policy: दिल्ली के होटल, क्लब सहित रेस्तरां संचालकों को अल्टीमेटम, 15 सितंबर तक जमा कराएं वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट

Advertisment

yamuna water level yamuna water level in delhi yamuna water level new
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें