Advertisment

Yamuna River WaterFlow: बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सरकार का बड़ा अलर्ट, 17 अगस्त तक इतना बढ़ेगा पानी

मानसूनी बारिश के चलते हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।

author-image
Bansal News
Yamuna River WaterFlow: बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सरकार का बड़ा अलर्ट, 17 अगस्त तक इतना बढ़ेगा पानी

नई दिल्ली। Yamuna River WaterFlow इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है जहां पर मानसूनी बारिश के चलते हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है जिससे जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा जिसके आज ज्यादा बढ़ने के आसार जाहिर किए गए है।

Advertisment

204.84 मीटर पर पहुंच गया जलस्तर

आपको बताते चलें कि, यमुना नदी में खतरे का निशान 204.5 मीटर पर है और इस समय यमुना का जलस्तर 204.98 मीटर तक बह रहा है जहां पर इसे लेकर आज 17 अगस्त को अनुमान जताया जा रहा है कि, रात 9 बजे से 11 बजे तक दिल्ली में यमुना नदी पर बने पुराने रेलवे पुल के नीचे जलस्तर 205.25 मीटर तक पहुंच जाएगा और इसके बाद स्थिर रहेगा।

दिल्ली सरकार ने जारी किया अलर्ट 

आपको बताते चलें कि, यमुना नदी के बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लोगों से यमुना के किनारों पर ना जाने का अलर्ट जारी किया है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें