Advertisment

Yamuna Expressway: अब तेज रफ्तार हादसों पर लगेगी लगाम ! वाहनों की अधिकतम गति सीमा की 80 किलोमीटर प्रति घंटा

author-image
Bansal News
Yamuna Expressway:  अब तेज रफ्तार हादसों पर लगेगी लगाम ! वाहनों की अधिकतम गति सीमा की 80 किलोमीटर प्रति घंटा

ग्रेटर नोएडा । Yamuna Expressway उत्तरप्रदेश में ठंड  के मौसम में कोहरे की स्थिति के कारण सड़क हादसों को कम करने के मद्देनजर यमुना एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार से वाहनों की अधिकतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। भारी वाहनों के लिए भी अधिकतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है।

Advertisment

आज से 15 फरवरी तक लागू रहेगी गति

यमुना विकास प्राधिकरण के कार्यवाहक मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती मोनिका रानी ने बताया कि ठंड के मौसम में कोहरे के कारण सड़क हादसों में बढ़ोतरी होती है। दृश्यता कम होने से तेज रफ्तार वाहनों के टकराने की आशंका काफी बढ़ जाती है। इसके मद्देनजर यमुना प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा को घटा दिया है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था को 15 दिसंबर से अगले साल 15 फरवरी तक लागू रहेगी।

यातायात पुलिस करेगी कार्रवाई 

प्राधिकरण अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) ने बताया कि अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी। एक्सप्रेस-वे का संचालन कर रही कंपनी जेपी इंफ्राटेक के मैनेजर जेके शर्मा ने बताया कि सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव किए गए हैं, ताकि अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके। एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Yamuna Expressway Speed Limit yamuna expressway news yamuna expressway authority Yamuna Expressway Uttar Pradesh news hindi news noida-common-man-issues Noida News greater noida authority
Advertisment
चैनल से जुड़ें