Advertisment

Toll Tax Hike : 1 सितंबर से सफर हुआ मंहगा, टोल टैक्स में हुआ इजाफा, देने होंगे इतने रूपये

Toll Tax Hike : 1 सितंबर से सफर हुआ मंहगा, टोल टैक्स में हुआ इजाफा, देने होंगे इतने रूपये Yamuna Expressway Toll TaxHike Travel has become expensive from September 1 vkj

author-image
Bansal News
Toll Tax Hike : 1 सितंबर से सफर हुआ मंहगा, टोल टैक्स में हुआ इजाफा, देने होंगे इतने रूपये

Toll Tax Hike : अगर आप कार से सफर करते हैं तो आपके के लिए एक दुख भरी खबर है। 1 सितंबर से सफर करना अब महंगा हो जाएगा। क्योंकि टोल टैक्स में सरकार ने इजाफा कर दिया है। दिल्ली से आगरा को जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर प्राध‍िकरण (Yamuna Expressway Toll Tax) ने टोल टैक्‍स बढ़ाने का फैसला किया है। यमुना प्राध‍िकरण की ओर से एक्सप्रेसवे पर टोल रेट (Yamuna Expressway Toll Tax) में चार साल बाद इजाफा किया जा रहा है। टोल की नई दरे 1 सितंबर से लागू हो जाएंगी। आपको बता दें कि इससे साल 2018 में टोल टैक्स में बढ़ोतरी की गई थी।

Advertisment

कई राजमार्गों पर बढ़ेगा टोल टैक्‍स

यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway Toll Tax) के अलावा कई राष्ट्रीय राजमार्गो पर भी 1 सितंबर से टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया गया है। टोल रेट में की गई बढ़ोतरी व्यावसायिक वाहनों पर भी लागू होगी। हालांकि बाइक और ट्रैक्‍टर को इससे अलग रखा गया है। लागू होने वाली नई टोल दर में कार को 10 पैसे प्रति किमी, व्यावसायिक वाहनों को 25 पैसे और बड़े व्यावसायिक वाहनों को 60 से 95 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त देना होगा।

बैठक में लिया गया निर्णय

यमुना विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Toll Tax) की बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। 1 सितंबर से उन सभी टोल प्‍लाजा पर भी शुल्‍क में बढ़ोतरी हो रही है, जहां पर 1 अप्रैल को वृद्धि नहीं हुई थी। इस संबंध में रिपोर्ट भी मांगी गई है। यमुना विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Toll Tax) के सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकरण की 74वीं बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway Toll Tax) की टोल दरें बढ़ाई जाएं।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें