Advertisment

Xiaomi Mi 10i: 5 जनवरी को लॉन्च होगा Mi 10i, सिर्फ भारतीय ग्राहकों को मिलेगा 'पैसिफिक सनराइज' कलर ऑप्शन, देखें खूबियां

Xiaomi Mi 10i: 5 जनवरी को लॉन्च होगा Mi 10i, सिर्फ भारतीय ग्राहकों को मिलेगा 'पैसिफिक सनराइज' कलर ऑप्शन, देखें खूबियां, Xiaomi Mi 10i Will launch on 5th January in India Know Expected price Mi 10i Pacific Sunrise Colour Option

author-image
Sonu Singh
Xiaomi Mi 10i: 5 जनवरी को लॉन्च होगा Mi 10i, सिर्फ भारतीय ग्राहकों को मिलेगा 'पैसिफिक सनराइज' कलर ऑप्शन, देखें खूबियां

Xiaomi Mi 10i Launch Date: पांच जनवरी को भारत में शाओमी (Xiaomi) का धांसू फोन Xiaomi Mi 10i लॉन्च होने वाला है। खास बात यह है कि, कंपनी Mi 10 सीरीज के इस स्मार्टफोन को नए कलर ऑप्शन Pacific Sunrise Colour में भी लॉन्च करेगी। 'पैसिफिक सनराइज' कलर ऑप्शन सिर्फ भारतीय ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की झलक mi.com साइट पर दिखी है। आइए जानते हैं फोन की जबरदस्त खूबियों के बारे में।

Advertisment

Mi 10i के फीचर्स और संभावित कीमत
साल 2021 में भारत में लॉन्च होने वाले शाओमी के पहले स्मार्टफोन Mi 10i में 6.67 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल होगा। यह फोन 120Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 750G SoC प्रोसेसर भी दिया जा सकता है।

Xiaomi Mi 10i फोन का कैमरा और बैटरी
इस फोन में 4,820mAh की बैटरी मिलेगी। Mi 10i मोबाइल में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा। Mi 10i को 6GB और 8GB रैम के साथ ही 128 और 256 GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में फिलहाल Mi 10 सीरीज के कई फोन बिक रहे हैं, जिनमें मुख्य रूप से Mi 10, Mi 10 Pro, Mi 10 Lite, Mi 10 Ultra और Mi 10 Lite Zoom Edition हैं।

Advertisment

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Xiaomi Mi 10i को 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च करने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि, यह फोन पिछले साल चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 9 Pro 5G का रिब्रैंडेड वर्जन है, जिसमें बदलाव किए गए हैं। ये भी खबर है कि इस फोन को बेहद किफायती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। चीन में इस फोन की लॉन्चिंग कीमत 20 हजार रुपये से भी कम थी।

Xiaomi Mi 10i price Xiaomi Mi 10i Launching Xiaomi Mi 10i launch in India Xiaomi Mi 10i launch date Xiaomi Mi 10i Xiaomi Mi today news Pacific Sunrise Colour Option Pacific Sunrise Colour mp news in hindi MP CG MP Breaking News Mi 10i madhya pradesh CG Breaking News Bhopal breaking news bhopal Bansal News bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news Amazon
Advertisment
चैनल से जुड़ें