Advertisment

Redmi Pad: 10000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च होगा Redmi का नया 5G पैड,Xiaomi ग्लोबल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Redmi Pad Pro 5G: Xiaomi के हाइटैक Pad का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए बड़ी गुड न्यूज है। कंपनी अपने लेटेस्ट Redmi Pad Pro 5G को

author-image
Aman jain
Redmi Pad: 10000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च होगा Redmi का नया 5G पैड,Xiaomi ग्लोबल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Redmi Pad Pro 5G: Xiaomi के हाइटैक Pad का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए बड़ी गुड न्यूज है। कंपनी अपने लेटेस्ट Redmi Pad Pro 5G को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है।

Advertisment

यह अपकमिंग पैड लॉन्च से पहले शाओमी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। वेबसाइट पर लिस्टिंग होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि पैड की लॉन्च डेट अब ज्यादा दूर नहीं है।

कुछ हफ्तों पहले इस पैड की एंट्री चीन में हो चुकी है। कंपनी अपने पोको ब्रैंड के 5G पोको पैड को भी भारत में लॉन्च करने वाली है। यह पैड रेडमी पैड 5G का रीब्रैंडेड वर्जन है।

इन नए आने वाले पैड में कंपनी शानदार फीचर्स देने वाली है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स को ये पैड बेहद पसंद आनें वाले हैं। आज हम आपको इस अपकमिंग पैड की स्‍पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Advertisment

publive-image

Redmi Pad Pro 5G  की शानदार स्पेसिफिकेशन्स

Display: Redmi Pad Pro 5G टैबलेट में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले है जो 2.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।

टैबलेट में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 180Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। ब्राइटनेस 600 निट्स तक दी गई है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 3 की सेफ्टी दी गई है।

इस टैबलेट में कंपनी ने Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1809937889410584889

Camera: इसमें 8 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी से लैस है।

Advertisment

साउंड के लिए इसमें चार स्पीकर हैं जिनमें Dolby Atmos का सपोर्ट है। इसमें डुअल माइक्रोफोन भी मौजूद हैं।

Battery: Redmi Pad Pro 5G में 10,000mAh बड़ी बैटरी मिलने वाली है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी इससे ये काफी तेजी से चार्ज होगा।

Ram & Storage: Redmi Pad Pro 5G में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट की पावर दी गई है। जिसके साथ 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिलती है।

Advertisment

स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है।

क्‍या होगी इसकी प्राइज

Redmi Pad Pro 5G को कंपनी चीन में कुछ समय पहले लॉन्च कर चुकी है। यह टैबलेट कंपनी ने चीन की मार्केट में 1999 युआन (लगभग 23,000 रुपये) में लॉन्च किया था।

ऐसा माना जा रहा है भारतीय मार्केट में यह इससे मिलती जुलती कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki लेकर लाया Brezza  का नया Urbano Edition: नई SUV में मिलेंगे एडवांस फीचर्स, CNG के साथ भी होगी लॉन्‍च!

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें