Advertisment

Wrestlers Protest: महिला रेसलर्स की शिकायत पर SC ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई

Wrestlers Protest: ढाई महीने पहले भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने प्रदर्शन किया था। जिसके बाद महिला..

author-image
Bansal news
Wrestlers Protest: महिला रेसलर्स की शिकायत पर SC ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई

Wrestlers Protest: ढाई महीने पहले भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने प्रदर्शन किया था। जिसके बाद महिला पहलवान एक बार फिर धरने पर बैठ गई हैं। आज तीसरे दिन भी उनका प्रदर्शन जारी है। महिला पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। इतना ही नहीं कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Shivraj Cabinet Meeting: लाइन मैन को मिलेगी हजार रुपए की जोखिम राशि, RBC 6(4) में संशोधन कर राशि बढ़ाई

कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ FIR की मांग (Wrestlers Protest)

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस धरने पर विनेश फोगाट के साथ 6 अन्य पहलवान भी हैं। जो कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। पहलवानों का कहना है कि 21 अप्रैल को कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़ें: MP College Admission: MP में खुलेंगे नए कॉलेज, उच्‍च शिक्षा विभाग की तैयारियां शुरू

Advertisment

SC ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

इस दौरान पहलवानों के वकील का कहना है कि, ‘हमने आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश मांगे हैं। गंभीर आरोपों के बावजूद भी दिल्ली पुलिस इस केस में कोई FIR दर्ज नहीं कर रही थी। SC ने मामले को गंभीर पाया है और दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।’

ढाई महीने से चल रही है जंग

आपको बता दें कि 18 जनवरी को पहलवानों ने कुश्ती संघ (Wrestlers Protest) के अध्यक्ष के उपर आरोप लगया था कि फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, कोच नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं। वहीं विनेश ने यह भी कहा कि बृजभूषण खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे, जो नियमों के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें:

MP Weather: आंधी-बारिश से होगी मई की शुरूआत, 27 अप्रैल से नया सिस्टम एक्टिव

Advertisment

 PM Modi Kerala: केरल को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

 CUET PG: सीयूईटी पीजी की प्रवेश परीक्षा जून से, देखिए पूरा शेड्यूल

supreme court wrestlers protest
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें