Advertisment

वर्ली विधानसभा सीट रिजल्ट: मिलिंद देवड़ा और उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे के बीच कांटे की टक्कर, संदीप देशपांडे पीछे

Worli Vidhan Sabha Seat Result: वर्ली विधानसभा सीट पर मिलिंद देवड़ा और उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। संदीप देशपांडे पिछड़ गए हैं।

author-image
Rahul Garhwal
Worli Vidhan Sabha Result Aditya Thackeray Sandeep Deshpande milind deora update

Worli Vidhan Sabha Seat Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रुझानों में महायुति को बहुमत मिल चुका है। महाराष्ट्र की वर्ली विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और शिंदे गुट के मिलिंद देवड़ा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। आदित्य ठाकरे 2 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हो गए हैं। वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संदीप देशपांडे पिछड़ गए हैं।

Advertisment

हाईप्रोफाइल सीट वर्ली विधानसभा

वर्ली विधानसभा सीट पर 2019 में आदित्य ठाकरे जीते थे। ये बात शिवसेना में फूट से पहले की है। उस दौरान उन्हें 89 हजार 248 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के सुरेश माने रहे थे। उन्हें 21 हजार 821 वोट मिले थे। आदित्य ठाकरे ने करीब 67 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।

वर्ली विधानसभा में 2014 का नतीजा

2014 के विधानसभा चुनाव में वर्ली सीट से शिवसेना के सुनील शिंदे जीते थे। उन्हें 60 हजार 625 वोट मिले थे। NCP के सचिन अहीर और बीजेपी के सुनील राने हारे थे। सचिन को 37 हजार 613 वोट और सुनील राने को 30 हजार 849 वोट मिले थे।

वर्ली देवड़ा परिवार का गढ़

वर्ली विधानसभा को देवड़ा परिवार का गढ़ माना जाता है। ये मुंबई दक्षिण लोकसभा में आती है। 2019 की तुलना में महाराष्ट्र की सियासत काफी बदल गई है। अब शिवसेना के 2 गुट बन चुके हैं। एक शिंदे और दूसरा उद्धव ठाकरे।

Advertisment

शिवसेना में आने से पहले कांग्रेस में थे मिलिंद देवड़ा

राष्ट्रीय राजनीति में मिलिंद देवड़ा का कद काफी ऊंचा है। वे शिवसेना में शामिल होने से पहले कांग्रेस में थे। मिलिंद देवड़ा 2 बार मुंबई दक्षिण से लोकसभा सांसद रहे हैं। वर्ली विधानसभा सीट पर ढाई लाख से ज्यादा वोटर्स हैं।

खबर अपडेट हो रही है...

ये खबर भी पढ़ें: कोपरी-पचपाखड़ी सीट रिजल्ट: एकनाथ शिंदे 36 हजार से ज्यादा वोटों से आगे, उद्धव गुट के केदार दिघे पिछड़े

Worli Vidhan Sabha Seat Result Worli Vidhan Sabha election result Worli constituency Sandeep Deshpande milind deora Maharashtra Polls Result 2024 Maharashtra Election Result Live Maharashtra Election Result 2024 Maharashtra Election 2024 Result Live Aditya Thackeray election result live Aditya Thackeray election result aditya thackeray
Advertisment
चैनल से जुड़ें