Advertisment

दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश, किमत 1 करोड़ 90 लाख रूपये

दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश, किमत 1 करोड़ 90 लाख रूपये Worlds most expensive nail polish cost Rs 1 crore 90 lakh vkj

author-image
deepak
दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश, किमत 1 करोड़ 90 लाख रूपये

दुनिया की हर लडकी चाहती है कि वह अच्छे से अच्छा मेकप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, ताकि वह सुंदर दिखे, चाहे वह लिपस्टिक हो, नेल पॉलिश हो या फिर अन्य मेकप प्रोडक्ट्स हो। लडकियां अच्छे से अच्छे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की चाहत रखती है।

Advertisment

लड़कियां लिपस्टिक और चेहरे से सबंधित प्रोडक्ट्स के अलावा नेल आर्ट का सबसे ज्यादा ख्याल रखती है और इसके लिए वह अच्छा खासा खर्चा भी करती है। बाजार में नेल पॉलिश की कीमत 10 रूपये से लेकर हजार रूपये की नेल पॉलिस मिल जाती है। लेकिन आज हम उस नेल पॉलिस की बात कर रहे है जिसकी किमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां हम जिस नेल पॉलिश की बात कर रहे है उस नेल पॉलिश की कीमत में आप घर, कार खरीद सकते है।

इतनी है नेल पॉलिश की कीमत

हम जिस नेल पॉलिश की बात कर रहे है उसकी कीमत करोड़ों में है, लेकिन आपको यकिन नही होगा। दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश का नाम Azature है। इस ब्लैक कलर की नेल पॉलिश को लॉस एंजेलिस के डिजाइनर Azature Pogosian ने तैयार किया था। इस खास नेल पॉलिश की कीमत 25 लाख डॉलर है, यानि भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 90 लाख रूपए होगी। इस नेल पॉलिश को अबतक दुनियाभर में 25 लोग ही खरीद पाए है।

नेल पॉलिश में ऐसा क्या?

इस खास ब्रैंड की नेल पॉलिश में 267 कैरेट के ब्लैक डायमंड शामिल किए हैं। इसी के चलते यह नेल पॉलिश दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश है। हालांकि, आपको बता दें कि इस नेल पॉलिश के अलावा भी मार्केट में कई ऐसी कंपनियों की नेल पॉलिश उपलब्ध है जिनकी कीमत काफी ज्यादा है।

Advertisment
world's most expensive nails world's most expensive nail polish world's expensive things world most expensive nail polish Nail Polish Nail paint most expensive nail polish in the world most expensive nail polish most expensive nail paint in the world most expensive nail paint makeup gk fashion expensive nail polish expensive nail paint Azature Pogosian
Advertisment
चैनल से जुड़ें