Advertisment

ये है दुनिया का सबसे महंगा सिक्‍का, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

ये है दुनिया का सबसे महंगा सिक्‍का, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश worlds most expensive coin 933 Double Eagle gold coin vkj

author-image
deepak
ये है दुनिया का सबसे महंगा सिक्‍का, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

दिल्‍ली: दुनिया में ऐसी कई दुर्लभ चीजें हैं जिसकी कीमत आपको हैरान कर देती है। दुनिया में कई तरह के ऐसे सिक्के हैं जो लोगों की पसंद बनी हुई हैं। कई सिक्के ऐसे भी हुए हैं जिन्होंने अपने मालिकों को अरबपति बना दिया है। दरअसल कई लोगों को दुर्लभ चीजों के कलेक्शन का शौक होता है और इसके लिए वे बड़ी कीमत देने को तैयार रहते हैं। सिक्कों का संग्रह कई लोगों का शौक होता है। कुछ सिक्‍के नीलामी में बहुत महंगी कीमत पर बिकते हैं जबकि इनका मूल्‍य बहुत कम होता है। आइए आज आपको बताते हैं उस सीके के बारे में जो अब तक का सबसे महनग सिक्का है। यानी नीलामी में अब तक सबसे महंगा बिकने वाला सिक्का।

Advertisment

अबतक का सबसे महंगा सिक्का

दुनिया में अब तक का सबसे महंगा सिक्‍का 1933 डबल इगल गोल्‍ड कॉइन है। यह एक अमेरिकी कॉइन है जिसकी फेस वैल्‍यू अगर आज की एक्‍सचेंज के रेट के हिसाब से देखें तो सिर्फ 20 डॉलर है। लेकिन नीलामी के समय की इसकी कीमत सुन आप दंग रह जाएंगे।

144,17,95,950 रुपये में बिका सिक्का

पिछले साल सोथबी ने न्‍यूयार्क में इसकी नीलामी की थी। नीलामी में इस सिक्के की बोली 144,17,95,950 रुपये गई थी। यानी यह सिक्का 144,17,95,950 रुपये में बिका। इससे पहले 8 जुलाई, 2021 को यही सिक्‍का 138 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था। अब आप यह जरूर जानना चाहेंगे कि आखिर इस सीके में ऐसा क्या खास है। इस कीमती सिक्के के एक तरफ यूएस की लेडी लिबर्टी की तस्वीर है, जबकि दूसरी तरफ अमेरिकी ईगल छपा हुआ है।

आखिर इतना महंगा क्यों?

ये सिक्के आखिर इतना कीमती क्यों है? दरअसल, 1933 डबल ईगल प्रचलन के उद्देश्य से अमेरिका में ढाला गया यह आखिरी सोने का सिक्का है। आपको बता दें कि इसे अमेरिका में बस ढाला ही गया था, इसे प्रचलन में लाया ही नहीं गया। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने उस समय देश में सोने के सिक्‍के चलाने पर रोक लगा दी थी। फिर इसके बाद उन्‍होंने ढाले गए सभी सिक्‍कों को नष्‍ट करने का आदेश दे दिया। इतना ही नहीं, अमेरिकी सरकार की तरफ से 1933 डबल ईगल के नमूने को ही निजी स्वामित्व के लिए कानूनी स्वीकृत दी गई थी।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें