Advertisment

Dangerous Island: दुनिया के सबसे खतरनाक आइलैंड, यहां जाना खतरे से खाली नहीं, जानिए इनके बारे में

ज्यादातर लोग अपनी छुट्टियों को मनाने के लिए प्रकृति की सुंदर जगहों पर जाते हैं। लोगों में आमधारणा है कि यहां घूमने पर लोगों को सुकून मिलता

author-image
Agnesh Parashar
Dangerous Island: दुनिया के सबसे खतरनाक आइलैंड, यहां जाना खतरे से खाली नहीं, जानिए इनके बारे में

Most Beautiful But Dangerous Islands:   ज्यादातर लोग अपनी छुट्टियों को मनाने के लिए प्रकृति की सुंदर जगहों पर जाते हैं। ऐसी लोगों में आमधारणा है कि यहां घूमने पर लोगों को सुकून मिलता है। वहीं कुछ लोग बीच के किनारे अपने आप को खुशी महसूस करते हैं तो वहीं कुछ लोगों को आईसलैंड पर घूमने में अच्छा लगता है।

Advertisment

कई आईसलैंड होते भी इतने सुंदर है कि मन ही नहीं करता उसे छोड़ने का। लेकिन आज हम जिस आईसलैंड के बारे में आपको बताने जा रहे जिस पर जाना आपको काफी महंगा पड़ सकता है। यह देखने में तो सुंदर है लेकिन उतनी ही खतरनाक भी जी हां तो आइए जानते इसके बारे में।

राम्री द्वीप

दूसरे नंबर पर आता है राम्री द्वीप जिस मगरमच्छों का आइलैंड भी कहा  जाता है। यहां पर बड़ी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं। बता दें कि मगरमच्छों के कारण इस आइलैंड को गिनीज बुक में भी दर्ज किया गया है। यह मगरमच्छ यहां के लोगों को नुश्कान पुहंचाते हैं। इसलिए इस आइलैंड पर बेहद ही सावधानी बरतने की जरुरत होती है।

बताया जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय, लगभग 1000 जापानी सैनिक इस आइलैंड पर रह रहे थे, लेकिन यहां के खतरनाक मगरमच्छे ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें चबा गए। केवल 20 सैनिक ही बचे थे, बाकी 980 सैनिकों को मगरमच्छों ने साफ कर दिया था। हालांकि, कुछ वैज्ञानिक और इतिहासकार इस घटना को सत्य नहीं मानते हैं।

Advertisment

वॉल्कैनो आइलैंड

वहीं फिलीपींस देश में भी एक खतरनाक आईलैंड मौजूद है। इसका नाम है वॉल्कैनो आइलैंड। इस आईलैंड पर सक्रिय ज्वालामुखी निकलता है। जिसे लोग ताल वॉल्कैनो कहते हैं। वहीं इस ज्वालामुखी वाले आइलैंड को देखने दुनिया भर के लोग आते है। इस बार जाना खतरनाक है क्योंकि किसी समय बड़ा ज्वालामुखी फट सकता है। इस आईलैंड पर एक झील भी है जिसे ताल झील कहा जाता है।

आईसोल ला गैओला

इसी प्रकार इटली देश में भी एक खतरनाक किस्म का आइलैंड स्थित है जिसका नाम है आईसोल ला गैओला जी हां यह नेपल्स की खीड़ी में स्थित है। कहा तो ये भी जाता है इसे खरीदने वाले की मौत हो जाती है। या फिर उसके साथ कोई अनहोनी घटना हो जाती है। बताया जाता है कि इस आईलैंड को खरीदने वाले कई लोग मर चुके है। फिलहाल यह आईलैंड सरकार के नियंत्रण में है। लेकिन सरकारी कर्मी भी इस आईलैंड पर रात नहीं गुजारते हैं।

सबा आइलैंड

सबा आइलैंट जो कि नीदरलैंड देश में स्थित हैं। इसका क्षेत्रफल 13 वर्ग किलोमीटर है और यह बहुत ही सुंदर है। लेकिन यहां पर पाए अक्सर ही समुद्री तूफान आता  रहता है। तूफान की वजह से ही कई जहान इस आइलैंड के डूब चुके । बता दें फिलहाल इस आइलैंड पर करीब 2 हजार लोग निवास करते हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें

Surrogacy Mother: इंडोनेशिया में किराए की कोख से बच्चा पैदा करना आसान नहीं, जानें विस्तार से

Ujjain Mahakal: भ्रमण पर निकले बाबा, महाकाल की दूसरी सवारी, चंद्रमोलेश्वर रूप में दिए दर्शन

Jio Recharge Plan: ये हैं जियो के सबसे सस्ते प्लान, अब इतने कम दाम पर मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

Advertisment

Make My Trip Foundation: मेकमाइट्रिप फाउंडेशन ने बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड और हिमाचल को दी 5 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, पढ़ें विस्तार से

Hareli Tihar festival: सीएम हाउस में दिखी छत्तीसगढ़ी सभ्यता की झलक, धूमधाम से मनाया हरेली त्योहार

Isol La Gaola Luzon Island Sabah Island Dangerous Island आईसोल ला गैओला Ramree Island राम्री द्वीप लुजोन द्वीप सबा आइलैंड खतरनाक आइलैंड
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें