Advertisment

Worlds Largest Flower: खुशबू नहीं बल्कि अपनी बदबू के लिए जाना जाता है ये फूल, खिलने में लगते हैं 5 महीने

क्या आपने कभी एक 5 साल के बच्चे के बराबर वाला फूल देखा है जो दुनिया का सबसे बड़ा फूल के नाम से जाना जाता है। इसका काम खुशबू देना ना होकर बदबू देना होता है।

author-image
Bansal News
Worlds Largest Flower: खुशबू नहीं बल्कि अपनी बदबू के लिए जाना जाता है ये फूल, खिलने में लगते हैं 5 महीने

Worlds Largest Flower: दुनिया जितनी बड़ी है उतने ही विचित्र कारनामे और जानकारी सामने आती ही है क्या आपने कभी एक 5 साल के बच्चे के बराबर वाला फूल देखा है जो दुनिया का सबसे बड़ा फूल के नाम से जाना जाता है। इसका काम खुशबू देना ना होकर बदबू देना होता है। यह बिल्कुल सड़ी हुई लाश की तरह बदबू देता है।

Advertisment

लाशों का कहा जाता है फूल

आपको बताते चलें, इस लाशों के फूल का नाम रैफलेसिया (Rafflesia) है जो केवल जंगलों पर उगता औऱ खिलता है। लाश की तरह बदबू देने की वजह से इस फूल का नाम लाशों के फूल है। इस प्रकार से ये फूल मांस खाने वाली मक्खियों को आकर्षित करता है तो वहीं पर रैफलेसिया की कुल 42 प्रजातियां दुनियाभर में पाई जाती हैं, लेकिन 25 प्रजातियों को तो गंभीर रूप से लुप्तप्राय और 15 को सामान्य लुप्तप्राय की श्रेणी में रखा गया है।

इस फूल के खिलने का समय अक्टूबर है जब आपको फूल देखने के लिए मिलता है। यहां पर सूरजमुखी की तरह दिखने वाले इस फूल को खिलने में भी कई महीनों का वक्त लगता है. ये अक्टूबर से खिलना शुरू होता है तो पूरी तरह खिलने में अगले साल मार्च का महीना आ जाता है।

यह जानना भी जरूरी

इस फूल के बारे में और बताए तो, ऑक्सफोर्ड बॉटैनिकल गार्डन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. क्रिस थोरोगूड कहते हैं कि रैफलेसिया एक परजीवी पौधा है, जिसमें पत्तियां, तना या जड़ें नहीं होती हैं और यह प्रकाश संश्लेषण भी नहीं करता है. ये फूल ब्रुनेई, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस और थाईलैंड के जंगलों में अक्सर देखने को मिल जाते हैं।

Advertisment

फूल की खोेज 18वीं सदी के अंत में यूरोपीय खोजकर्ताओं द्वारा की गई थी। सबसे पहली बार 18वीं सदी के अंत में यूरोपीय खोजकर्ताओं द्वारा दुनिया के इस सबसे बदबूदार फूल की खोज की गई थी. इसके बाद से दुनियाभर के वैज्ञानिक लगातार इस फूल पर नजर बनाए हुए हैं।

worlds largest flower, stinkiest flower, worlds stinkiest flower, Rafflesi, Rafflesi flower, parasitic flower, endangered flower, corpse flower, Flower, Biggest flower

worlds stinkiest flower worlds largest flower stinkiest flower Rafflesi flower Rafflesi parasitic flower flower endangered flower corpse flower Biggest flower
Advertisment
चैनल से जुड़ें