Advertisment

Today History: आज ही के दिन मनाया गया था विश्व का पहला डाक दिवस, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Today History: इतिहास में 15 साल की एक किशोरी पर तालिबान के घातक हमले का साक्षी है। तालिबान ने उनपर हमला किया।

author-image
Bansal news
Post office ने गांव के लिए शुरू की 5 स्टार योजना, मिलेंगे ये फायदे

Today History: इतिहास में 15 साल की एक किशोरी पर तालिबान के घातक हमले का साक्षी है। पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली मलाला यूसुफजई की ‘बीबीसी’ के जरिये गुल मकई के नाम से दुनियाभर में गूंजती आवाज को दबाने के लिए तालिबान ने उनपर हमला किया और सिर में गोली मारकर उनकी जान लेने की कोशिश की।

Advertisment

स्कूल से घर लौट रही मलाला पर हुआ यह हमला घातक था, लेकिन मलाला का हौंसला भी कम न था। ब्रिटेन में लंबे इलाज के बाद वह ठीक हुईं और एक बार फिर अपने अभियान में जुट गईं। सबसे कम उम्र में शांति का नोबेल पुरस्कार पाने वाली मलाला आतंकवादियों के बच्चों को भी शिक्षा देने की पक्षधर हैं, ताकि वह शिक्षा और शांति का महत्व समझें।

देश-दुनिया के इतिहास में नौ अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1877: ओडिशा के सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी एवं साहित्यकार पंडित गोपाबंधु दास का जन्म।

Advertisment

1949: भारतीय प्रादेशिक सेना का गठन। ब्रिटिश हुक्मरान ने ‘इंडियन टेरिटोरियल एक्ट’ के आधार पर इस सेना के गठन का रास्ता साफ किया था, लेकिन आजादी के बाद भारत के पहले गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी ने औपचारिक तौर पर इसकी स्थापना की।

1963: सैफुद्दीन किचलू का निधन। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी किचलू पहले भारतीय थे, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए लेनिन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

1970: बम्बई के भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में यूरेनियम 233 का उत्पादन।

Advertisment

1976: बॉम्बे (अब मुंबई) और लंदन के बीच संपर्क के साथ ही अंतरराष्ट्रीय डायरेक्ट डायलिंग टेलीफोन सेवा की शुरुआत।

1990: देश में ही निर्मित पहला तेल टैंकर ‘मोतीलाल नेहरू’ भारतीय जहाजरानी निगम को सौंपा गया। इसका निर्माण कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड ने किया था।

1991: सूमो पहलवानी के 1500 बरस के इतिहास में पहली बार जापान से बाहर इसका आयोजन किया गया। ब्रिटेन में लंदन के प्रसिद्ध रॉयल अल्बर्ट हॉल में जापान फेस्टिवल के अंतर्गत इस पहलवानी स्पर्धा का आयोजन किया गया।

Advertisment

1997: इटली के लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

2004: अफगानिस्तान के इतिहास में पहली बार लोगों ने अपनी पसंद का राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान में हिस्सा लिया। चुनाव में हामिद करजई विजयी रहे। देश में 2001 में तालिबान के पतन के बाद करजई ने अंतरिम राष्ट्रपति का दायित्व निभाया था।

2012: तालिबान के बंदूकधारियों ने पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली 15 बरस की मुखर वक्ता मलाला यूसुफजई को सिर में गोली मारी। मलाला इस घातक हमले में बच गईं।

हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। लेकिन इस दिन को विश्व डाक दिवस घोषित होने में काफी समय लग गया। 1969 में जापान के टोक्यो में आयोजित पोस्टल यूनियन कांग्रेस ने इस दिन को विश्व डाक दिवस के रूप में घोषित किया, तभी से दुनिया भर के देश इसे मनाते हैं।

ये भी पढ़ें:

Assembly Election 2023: बड़ी खबर, आज दोपहर 12 बजे होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 5 राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव

Balasore Train Tragedy: बालेश्वर ट्रेन दुर्घटना के 28 शवों का नहीं मिला कोई दावेदार, BMC आज करेगी अंतिम संस्कार

CWC Meeting: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, चुनावी रणनीति और जातिगत जनगणना पर हो सकती है चर्चा

India-Tanzania: आठ साल बाद तंजानिया के राष्ट्रपति भारत में, 15 समझौतों पर करेंगे हस्ताक्षर

today history today history in hindi today history in hindi india today history india in hindi today history in india
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें