Advertisment

World Soil Day 2022 : कितने प्रकार की होती है मिट्टी, क्यों जांचा जाता है इसका स्वास्थ्य

author-image
Bansal News
World Soil Day 2022 : कितने प्रकार की होती है मिट्टी, क्यों जांचा जाता है इसका स्वास्थ्य

World Soil Day 2022 इस धरती पर मौजूद हर जीव के लिए मिट्टी खास महत्व रखती है। इससे हमें कई प्रकार के खनिज, भोजन और जीवन के लिए जरूरी वस्तुएं मिलती हैं, लेकिन क्या हो अगर मिट्टी का स्वस्थ्य खराब हो जाए। जी हां, ऐसा होता है और इसके लिए मिट्टी के स्वस्थ्य की जांच भी की जाती है। आज 5 दिसंबर को विश्व में विश्व मृदा दिवस पर हम आपको बताने जा रहे हैं, मिट्टी के कितने प्रकार होते हैं और इससे जुड़े इंटरेंस्टिंग फैक्ट।

Advertisment

विश्व मृदा दिवस और मृदा के प्रकार

5 दिसंबर को विश्व में विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है, जिसके तहत लोगों को मिट्टी के महत्व के संबंध में जानकारी दी जाती है। विश्व मृदा दिवस की शुरुआत 17 सितंबर 2013 से हुई थी। 5 दिसंबर, 2014 को विश्व में पहला आधिकारिक विश्व मृदा दिवस मनाया गया था। आम तौर पर मिट्टी के लिए रेत, मिट्टी, गाद, पीट, चाक और दोमट के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

पोषक तत्वों की होती है जांच

हमारे शरीर की स्वास्थ्य जांचों की ही तरह ही मिट्टी के स्वास्थ्य की भी जांच की जाती है। ऑनलाइन आवेदन कर मिट्टी का स्वस्थ्य परीक्षण कराया जा सकता है। इसके तहत मिट्टी के पोषक तत्वों की उपलब्ध मात्राओं का रासायनिक परीक्षणों द्वारा आंकलन करना किया जाता है। मिट्टी के नमूने लेने के बाद इन्हें मिट्टी प्रयोगशाला भेजा जाता है, जिसके बाद 3 साल के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किया जाता है।

World Soil Day 2022 world soil day minerals Meal interesting fact Importance of sand How many types of soil are there Why soil health is checked Earth health checkup December 5
Advertisment
चैनल से जुड़ें